India Probable Playing XI: वुमेंस एशिया कप में भारतीय टीम का अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है. टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो गए हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. पहले सेमीफाइनल में आज भारत और बांग्लादेश के बीच टक्कर होगी. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. टीम की कोशिश विजयी रथ को जारी रखने पर होंगी.
टीम इंडिया ने जीते तीनों मुकाबले
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दम देखने को मिला. टीम ने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराया. इसके बाद हांगकांग को 137 रनों से मात दी. हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली थी. तीसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाज फेल रहे. पूरी टीम 55 रनों ही सिमट गई.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर, फिटनेस पर उठे सवाल
सेमीफाइनल में भारतीय टीम
भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. सभी खिलाड़ियों ने अपने गेम से दिल जीता है. ऐसे में प्लेइंग-11 में बदलाव के चांस बहुत कम हैं. टीम इंडिया ग्रुप-A में टॉप पर रही थी. बांग्लादेश के खिलाफ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करेंगी. दोनों अच्छी फॉर्म में चल रही हैं. शेफाली ने तो गेंदबाजी में भी अपनी ताकत दिखाई है. तीसरे नंबर पर प्रतीका रावल नज़र आएंगी. उनके बल्ले से अभी तक रन नहीं निकले हैं. सेमीफाइल में वो खुद को साबित करना चाहेंगी. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली और ऋचा घोष के ऊपर होगी. ऑलराउंडर की भूमिका में दीप्ति शर्मा नज़र आएंगी. गेंदबाजी की जिम्मेदारी प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा के पास होगी.
बांग्लादेश के खिलाफ है तगड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है. भारत ने पिछले 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश को लगातार हराया है. बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को मात दी थी. दोनों टीमों के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने 21 मैचों में जीत हासिल की है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के लिए बदल गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जेमिमा रोड्रिग्स हुई टूर्नामेंट से बाहर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines