India Probable Playing XI Against Sri Lanka: वुमेंस एशिया कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से होने वाला है. टीमों टीमें मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सबसे बड़ी बात है कि कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा. अभी तक भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. ग्रुप-A में टीम इंडिया टॉप पर रही. वहीं ग्रुप-B में श्रीलंका पहले नंबर पर रहा. भारत ने अभी तक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बढ़िया काम किया है. खासतौर पर गेंदबाजों ने कमाल दिखाया है. दुबई की पिच का स्पिनर्स ने अच्छा फायदा उठाया है. खैर हरमनप्रीत कौर की टीम फाइनल जीतकर श्रीलंका से 2 साल पुराना बदला लेना चाहेगी. आइए आपको श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के ऊपर जिम्मेदारी
बल्लेबाजी में दोनों ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के ऊपर काफी कुछ निर्भर रहेगा. दोनों ने अच्छी फॉर्म दिखाई है. शेफाली दो अर्धशतक लगा चुकी हैं. वहीं मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक लगाया था. इन दोनों से बढ़िया साझेदारी की उम्मीद होगी. टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अभी तक कुछ कमाल नहीं किया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं. प्रतिका रावल भी फ्लॉप रही हैं. ऋचा घोष और भारती फुलमाली को भी इस बार ताकत दिखानी होगी.
ये भी पढ़ें: T20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 अफगानी बल्लेबाज, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम
स्पिनर्स के ऊपर दारोमदार
दीप्ति शर्मा के ऑलराउंडर प्रदर्शन से ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है. दीप्ति ने हर मैच में घातक गेंदबाजी कर विकेट चटकाए हैं. उनके बल्ले से रन भी निकले हैं. दीप्ति अभी तक 11 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 6 गेंदों में 13 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया था. दीप्ति का साथ अभी तक श्री चरणी और प्रेमा रावत ने शानदार अंदाज में दिया है. इन दोनों ने भी स्पिन गेंदबाजी से वाहवाही लूटी है. तीनों स्पिनर्स का टूर्नामेंट में दबदबा देखने को मिला है.
क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?
भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को हराया. इन तीनों टीमों के खिलाफ भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. वहीं सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया. अभी तक टूर्नामेंट में भारत ने एक ही टीम मैदान पर उतारी है. इस लिहाज से देखा जाए तो फाइनल में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. हरमनप्रीत कौर इसी प्लेइंग-11 के साथ फाइनल जीतना चाहेंगी.
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लगाई क्लास, दी बड़ी नसीहत
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines