T20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 अफगानी बल्लेबाज, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. दोनों टीमों ने कमर कस ली है. आइए इससे पहले एक नज़र हालते हैं कि उन अफगानी बल्लबाजों पर जिन्होंने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की शुरुआत 13 सितंबर से होगी. दूसरा मैच 15 और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा. तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. दोनों टीमों का चयन हो गया है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया तगड़ा प्रदर्शन करना चाहेगी. हालांकि अफगानिस्तान को हराना आसान काम नहीं होगा. उनकी टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास बहुत अनुभव है. अफगान टीम की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है. यहां हम आपको पांच अफगानी प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
पहले नंबर पर हैं गुलबदीन नाइब
2 / 6गुलबदीन नाइब अफगानिस्तान के सबसे ताकतवर बल्लेबाज माने जाते हैं. टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में उनका बल्ला खूब बोला है. उनका औसत काफी अच्छा है. उन्होंने 7 टी20 मैचों की 6 पारियों में 179 रन बनाए हैं. उनका औसत 44.75 का रहा है. वो हमेशा तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. टीम इंडिया के खिलाफ नाइब दो शानदार अर्धशतक लगाए हैं. भारत को उनसे इस बार भी सावधान रहने की जरूरत है. (Image: Instagram/gulbadin.naib)
मोहम्मद नबी का जलवा
3 / 6मोहम्मद नबी सालों से अफगानिस्तान टीम के लिए खेल रहे हैं. उनके पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है. वो टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नबी दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 8 टी20 मैचों 177 रन बनाए हैं. उनका औसत 22.12 का रहा है. उन्होंने सभी मैचों में बल्लेबाजी की. नबी का बेस्ट स्कोर 42 रन रहा है. (Image: Instagram/mohammadnabi07)
इब्राहिम जादरान
4 / 6इब्राहिम जादरान भी तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. उन्होंने अफगानिस्तान को बड़े मैचों में जीत दिलाई है. उन्होंने भारत के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 155 रन बनाए हैं. उनका औसत 38.75 का रहा है. वो भारत के खिलाफ दो अर्धशतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया के खिलाफ जादरान 12 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं. (Image: Instagram/ibrahimzadran17)
चौथे नंबर पर रहमानुल्लाह गुरबाज
5 / 6रहमानुल्लाह गुरबाज भी अफगानिस्तान के बड़े खिलाड़ी हैं. उन्हें भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है. टीम इंडिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा है. उन्होंने 6 मैचों में 117 रन जड़े हैं. उनका औसत 19.50 का रहा है. उन्होंने भारत के खिलाफ एक अर्धशतक भी लगाया है. 2024 में उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन जड़े थे. 156.25 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की थी. (Image: Instagram/rahmanullah.gurbaz)
नजीबुल्लाह जादरान ने भी मचाया बवाल
6 / 6लिस्ट में नजीबुल्लाह जादरान का नाम भी शामिल है. वो पांचवें नंबर पर हैं. भारत के खिलाफ उन्होंने भी रन बनाए हैं. 7 टी20 मैचों में वो 82 रन बना चुके हैं. उनका औसत 13.66 का रहा है. उन्होंने 2024 में भारत के खिलाफ एक मैच में 11 गेंदों में अहम 19 रन बनाकर अफगानिस्तान को मजबूती दी थी. उनका साथ मुकाबले में मोहम्मद नबी ने दिया था. नबी ने 42 रन बनाए थे. (Image: Instagram/najibzadran)