नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने शनिवार को एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला जीतकर इतिहास रचा। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ये एशिया कप में भारतीय टीम का 7वां खिताब है। टीम इंडिया को इस शानदार सफलता के लिए दुनियाभर से बधाई मिल रही है।
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- “हम एक बार फिर एशिया कप जीते हैं! रिकॉर्ड 7वीं बार एशिया कप जीतने के लिए हमारी महिला टीम को बहुत-बहुत बधाई!
वहीं भारत के पूर्व कप्तान और प्लेयर विराट कोहली ने ट्वीट किया, “बधाई हो टीम इंडिया, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। टीम इंडिया को पीएम मोदी ने भी बधाई दी है।
हमें गेंदबाजों को श्रेय देना चाहिए
वहीं मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- “हमें गेंदबाजों को श्रेय देना चाहिए। फील्डिंग पहली गेंद से बहुत अच्छी थी। हम उन्हें आसान रन नहीं देना चाहते थे क्योंकि हर गेंद महत्वपूर्ण है, जिस तरह से हमने आज प्रदर्शन किया उस पर गर्व है। आपको विकेट पढ़ना होगा और मैदान को उसी के अनुसार रखना होगा। हमने इसे बहुत अच्छा किया और उसी के अनुसार फील्डर्स को रखा। हमें इससे वास्तव में मदद मिली। हम स्कोरबोर्ड को नहीं देख रहे थे, सिर्फ अपने लिए छोटे लक्ष्यों को देख रहे थे। सब अच्छा रहा।
रेणुका सिंह ने 3 ओवर में चटकाए 3 विकेट
फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 65 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से रेणुका सिंह ने 3 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट निकाले। 66 रनों का छोटे से टोटल को चेज करने उतरी भारतीय टीम ने पहले पांच ओवर में ही शैफाली वर्मा और जेमीमा रोड्रिक्स के विकेट खो दिए।
इसके बाद टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए भारतीय टीम को धमाकेदार जीत दिला दी। स्मृति ने 25 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ दिया। स्मृति ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के ठोके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
25 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
28 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines