हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND-W vs SL-W: फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम का पलड़ा भारी, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन
Women's Asia Cup 2022, IND-W vs SL-W

Women’s Asia Cup 2022 IND-W vs SL-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) का आज समापन होने वाला है। फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग होने वाली है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम लगातार सातवीं बार एशिया कप चैंपियन बनना चाहेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम पुरूषों की ही तरह इस साल कप को अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि मैच से पहले ही भारतीय टीम का पड़ला भारी नज़र आ रहा है।

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: रफ्तार, बाउंस और स्विंग…अर्जुन तेंदुलकर ने लूट ली महफिल, MI के स्टार बैटर समेत झटके चार विकेट, देखें Video

IND-W vs SL-W Head to Head: अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों का रिकॉर्ड देखें तो भारतीय टीम का पड़ला भारी नजर आता है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 17 मैच जीते हैं। वहीं एशिया कप में 4 में से तीन मैचों में भारत ने जीत का स्वाद चखा है। भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी मैच भी इसे टूर्नामेंट में खेला गया था जिसे भारत ने 41 रनों से जीत लिया था। इस मैच में जेमिमा रोड्रिंक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

कहां और कैसे देखें मैच

भारत बनाम श्रीलंका का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा और टॉस 12:30 बजे होगा।

विज्ञापन

Indian Women’s Squad: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़ , राधा यादव, के.पी. नवगीर रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022 से पहले पाकिस्तान ने किया बड़ा बदलाव, टीम में इस धाकड़ बल्लेबाज ने मारी एंट्री

विज्ञापन

Sri Lanka Women’s Squad : चमारी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कौशिनी नुथ्यंगा, ओशाधि रणसिंघे, मालशा शहानी, मदुशिका मेथथानंद, इनोका रणवीरा, रश्मि सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, सुगंधिका। अचिनी कुलसूर्या, थारिका सेवंडी

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola