IND W vs PAK W: महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मुकाबला हुआ. जहां पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके फातिमा सना के फैसले को गलत साबित कर दिया. पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी के साथ 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है.
पाकिस्तान की टीम ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
टॉस जीतने के बाद जब पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत भी मिली. 4.2 ओवरों में पाकिस्तान की टीम ने 27 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए थे. ऐसे समय में पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही थी. उसके बाद पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रनों पर ही सिमट गई. मतलब अगले 28 रनों में ही पाकिस्तान की टीम ने अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए. इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
टी-20 फॉर्मेट में ये पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 2024 में दुबई के मैदान पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 56 रन ही बनाए थे. आज भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बहुत ज्यादा परेशान किया. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर 63 रन था. जो उनकी टीम ने 2012 में बनाया था. इस रिकॉर्ड को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने और बेहतर किया है.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान है बुरी तरह से फेल
सबसे हैरानी की बात ये है कि पिछले 4 सालों में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत ही नहीं मिली है. उनकी पुरुष टीम भी भारत के खिलाफ 2022 एशिया कप में ही आखिरी बार जीती थी. वहीं महिला टीम का रिकॉर्ड तो और भी खराब है. मैदान पर जब भी दोनों ही टीमें आमने-सामने आती हैं, तो भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होता है. वहीं पाकिस्तान की टीम मैच शुरू होने से पहले ही परेशान नजर आती है.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: टीम इंडिया की इन 3 गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान फेल
इस टूर्नामेंट में हालांकि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला भी हो सकता है. अगर फातिमा सना की टीम इस हार से उबर कर आगे बढ़ सकी, तो वो फाइनल मुकाबले में दोबारा भारत के खिलाफ खेल सकती है. हालांकि बता दें कि एशिया में महिला टीमों की बात करें तो फिलहाल बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ही पाकिस्तान से बेहतर नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने मैदान पर की शर्मनाक हरकत
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines