WTC 2023: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के तहत होने वाले सभी मैच समाप्त हो गए हैं और इसका फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून से खेला जाना है। इस चैंपियनशिप में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बना लिया। इन्हीं को मिलाकर प्रतिष्ठित प्रकाशन विजडन ने 2021-2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम जारी की है।
विजडन ने 2021-2023 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में परफॉरमेंस के आधार पर 11 खिलाडी चुने है। इस बार भारत के टॉप प्लेयर्स विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल को इसमें जगह नहीं मिली। जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत टीम में चुने गए है। दूसरी ओर पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से किसी भी खिलाडी को नहीं चुना गया। इलेवन में भारत से 3, ऑस्ट्रेलिया से 4, श्रीलंका से 2 और दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से एक-एक खिलाड़ी का चयन किया है।
और पढ़िए –IPL 2023: शाहिद अफरीदी ने खोल दिया Team India की ताकत का राज, IPL की तारीफ में दिया ये बड़ा बयान
प्लेइंग 11 में चुने गए भारतीय खिलाड़ी और उनका प्रदर्शन
1. ऋषभ पंत
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इस साइकल में कई शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। उनकी गाबा में खेली गई पारी आज भी सभी को याद रहती है। पंत ने 2021 से 2023 के बीच कुल 8 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 868 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े।
2. रवींद्र जडेजा
भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का इस चैंपियनशिप में ऑलराउंड प्रदर्शन रहा। उन्हीं की बदौलत टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। जडेजा ने 2021 से 2023 के बीच कुल 12 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 673 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 43 विकेट भी झटके।
3. जसप्रीत बुमराह
यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह भले ही भारतीय टीम से चोट के चलते बाहर चल रहे हों लेकिन उन्होंने भी इस चैंपियनशिप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह ने 2021 से लेकर 2023 के बीच में कुल 10 टेस्ट मैच खेले और इसमें ही 45 विकेट झटक लिए।
और पढ़िए –IND vs AUS: रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का सुनहरा मौका, बनाने होंगे इतने रन
Wisdon WTC 2021-23 Best 11: विजडन ने इन 11 खिलाड़ियों का किया चयन
1. उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)
2. दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)
3. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)
4. दिनेश चांदीमल (श्रीलंका)
5.जॉनी बेयरेस्टो (इंग्लैंड)
6. ऋषभ पंत (भारत)
7. रवींद्र जडेजा (भारत)
8. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
9. कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)
10.नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)
11. जसप्रीत बुमराह (भारत)
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
11 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines