IND vs AUS: रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का सुनहरा मौका, बनाने होंगे इतने रन

IND vs AUS 3rd ODI Rohit Sharma Sachin Tendulkar

IND vs AUS 3rd ODI Rohit Sharma Sachin Tendulkar

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जिनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे रोहित, करना होगा ये काम

दरअससल एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 1987 में खेला गया था। स्टेडियम का इतिहास काफी लंबा है और इसमें कई खिलाड़ियों ने अपना नाम जोड़ा है। इस मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एम एस धोनी के पास है। उन्होंने इसमें 6 मैचों में 401 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए –IPL 2023: शाहिद अफरीदी ने खोल दिया Team India की ताकत का राज, IPL की तारीफ में दिया ये बड़ा बयान

इस लिस्ट में सांतवे नंबर पर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का नाम है जिन्होंने 6 मैच में 190 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित 110 रनों के साथ इसमें 21वें नंबर पर हैं। अगर वे तीसरे वनडे में 80 से ज्यादा रन बना लेते हैं तो तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे।

Most Runs as MA Chidambaram Stadium: यहां देखें लिस्ट

1. महेंद्र सिंह धोनी – 401

विज्ञापन

2. विराट कोहली- 283

3. युवराज सिंह – 257

विज्ञापन

4. ग्रीम मार्श – 246

5. एबी डी विलियर्स – 220

विज्ञापन

6. सईद अनवर – 194

7. सचिन तेंदुलकर – 190

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ