Ireland vs India: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. कुछ दिनों पहले आयरलैंड के बेलफास्ट में एक आपराधिक मामले के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिस वजह से अशांति फैली हुई थी. कुछ दिनों पहले क्रिकेट आयरलैंड ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि वो भारत और आयरलैंड के बीच T20I सीरीज के भविष्य को लेकर जल्द ही फैसला लेंगे. क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन किया और अब निर्णय ले लिया है कि श्रृंखला होगी.
भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर क्या रहा फैसला?
जून की शुरुआत में बेलफास्ट शहर में नागरिक अशांति की खबर सामने आई थी. इसी वजह से सवाल खड़े होने लगे थे कि भारत और आयरलैंड के बीच दो T20I मैचों की श्रृंखला संभव हो पाएगी या नहीं. अब क्रिकेट आयरलैंड ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बता दिया है कि सीरीज का आयोजन होगा और इसमें कोई बाधा नहीं आएगी. उन्होंने बयान में कहा, ‘बेलफास्ट में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद क्रिकेट आयरलैंड ने फैसला किया है कि 26 और 28 जून को भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच शेड्यूल के अनुसार होंगे.’
क्रिकेट आयरलैंड ने स्टेटमेंट में कहा, ‘सभी लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हमें पूरा भरोसा है कि मैचों का बिना किसी खलल के सफल आयोजन होगा. समीक्षा में पाया गया कि आयोजन स्थल और टीमों को किसी प्रकार का खतरा नहीं है और यहां किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की भी योजना नहीं है. इसी वजह से मैच निर्धारित समय अनुसार ही होंगे.’
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup में स्पेन का धमाका, सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, लेमिन यमाल की धुआंधार शुरुआत!
आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव
वरुण चक्रवर्ती IPL 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें पैर की चोट से रिकवरी में समय लगेगा. अभी वो रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, इसी वजह से BCCI ने ऐलान किया है कि वो आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे.
आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:- ICC का सख्त एक्शन! भारत के खिलाफ बड़ी भूल पड़ गई भारी, अफगानी कप्तान को मिली कड़ी सजा
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines