FIFA World Cup में स्पेन का धमाका, सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, लेमिन यमाल की धुआंधार शुरुआत!

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन और सऊदी अरब के बीच 21 जून को मैच हुआ. इस मैच में स्पेन का दबदबा रहा और उन्होंने 4-0 से सऊदी को रौंदा. मैच में लेमिन यमाल ने अपने करियर का पहला वर्ल्ड कप गोल किया.

FIFA World Cup 2026

स्पेन की बड़ी जीत (Image: AI Generated)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 21 जून को स्पेन और सऊदी अरब के बीच मैच खेला गया. फैंस की स्पेन के इस मुकाबले पर नजर बनी हुई थी और उन्होंने 4-0 से जीत दर्ज की. बता दें कि ग्रुप H का यह मुकाबला एटलांटा स्टेडियम में खेला गया और स्पेन की टीम ने पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया. पहले ही हाफ में स्पेन ने तीन गोल करके अपनी जीत पक्की कर ली थी और सऊदी अरब उसके बाद वापसी नहीं कर पाया.

विज्ञापन

स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से चटाई धूल

स्पेन ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बना लिया था और 11वें मिनट पर लेमिन यमाल ने अपने करियर का पहला वर्ल्ड कप गोल किया. 21वें मिनट पर मिकेल ओयार्जेबल ने क्लोज रेंज में गेंद को संभाला और गोल पोस्ट में दागते हुए स्पेन को 2-0 की बढ़त दिला दी. मात्र 3 मिनट बाद फिर से स्पेन की किस्मत चमकी, सऊदी अरब टीम ने आत्मविश्वास खो दिया था और इसी का फायदा उठाकर मिकेल ने फिर से गोल कर दिया.

विज्ञापन

पहले हाफ के समापन के बाद स्पेन 3-0 से आगे था और उन्होंने अपना दबदबा दूसरे हाफ की शुरुआत में भी जारी रखा. मार्क कुकुरेला ने गेंद को गोल पोस्ट की ओर दागा लेकिन मुहम्मद अल-ओवैस ने इसे बचा लिया. हालांकि, गेंद सऊदी के डिफेंडर हसन अल्तमबक्ति से टकराकर खुद के गोल में चली गई. इसी वजह से स्पेन के पास 4-0 की बढ़त हो गई. इसके बाद स्पेन ने फुल टाइम तक अपनी बढ़त बरकरार रखी और सऊदी अरब को हरा दिया.

कब होगा स्पेन का अगला मैच?

सऊदी अरब पर जीत के साथ स्पेन अब 4 अंकों के साथ ग्रुप H के टॉप पर चला गया है. उनका अगला मैच 26 जून को उरुग्वे से होने जा रहा है. सऊदी अरब हार के बाद अब अपना अगला मैच काबो वेर्डे के खिलाफ खेलेगा.

विज्ञापन

ग्रुप H का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
1स्पेन 211040+44
2उरुग्वे 20203302
3काबो वेर्डे20202202
4सऊदी अरब 201115-41

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ