ICC का सख्त एक्शन! भारत के खिलाफ बड़ी भूल पड़ गई भारी, अफगानी कप्तान को मिली कड़ी सजा

ICC Action on Hashmatullah Shahidi: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान के कप्तान से बड़ी गलती हो गई. इसी वजह से उन्हें अब ICC ने इसकी सजा दी है और एक डिमेरिट पॉइंट काट लिया है.

ICC Action on Hashmatullah Shahidi

अफगानी कप्तान के खिलाफ सख्त एक्शन (Image: Instagram/hashmatshahidi50)

ICC Action on Hashmatullah Shahidi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो गया है. चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी से बड़ी गलती हो गई. इसी वजह से अब ICC ने उन्हें कड़ी सजा सुनाई है. बता दें कि तीसरे वनडे में हश्मतुल्लाह ने शानदार शतक जड़ा. इस पारी के दौरान उनसे एक भूल भी हो गई, जिसे लेकर अंपायर्स खुश नहीं थे. यही कारण है कि ICC ने अब उनके खिलाफ कार्रवाई की है.

विज्ञापन

हश्मतुल्लाह शाहिदी से हुई कौन सी गलती?

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली थी. अंपायर्स ने मैच के दौरान दो बार शाहिदी को पिच के बीच में दौड़ने पर अनऑफिशियल चेतावनी दी थी. इसके बाद 31वें ओवर में अफगानिस्तान के कप्तान को अंपायर्स ने आधिकारिक रूप से चेतावनी दे दी. बार-बार बोलने के बावजूद शाहिदी ने नियमों का पालन नहीं किया और 40वें ओवर में फिर से वो पिच पर दौड़ते हुए दिखाई दिए. इसी वजह से अंपायर्स ने उनका एक सिंगल रन काट लिया और भारत को 5 पेनल्टी रन थमा दिए.

विज्ञापन

ICC ने लिया एक्शन

हश्मतुल्लाह शाहिदी को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.10.10 के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इस नियम के अनुसार, अगर बल्लेबाज जानबूझकर या टाले जा सकने के बावजूद पिच को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे सजा मिलती है. शाहिदी का इसी वजह से एक डिमेरिट पॉइंट काट लिया गया है.

विज्ञापन

पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला डिमेरिट पॉइंट है. बता दें कि 4 डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी दो वनडे मैचों के लिए बैन हो जाता है. शाहिदी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और उन पर एक डिमेरिट पॉइंट दर्ज किया गया है. बता दें कि भारत ने इस वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हरा दिया.

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये बल्लेबाज रहा ट्राई सीरीज का टॉप स्कोरर, तिलक-ऋतुराज भी निकले आगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ