Women’s Asia Cup 2026: फिर से होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानिए क्या हैं समीकरण

वुमेंस एशिया कप में अभी तक भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 रनों से हरा दिया. अब एक फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि कैसे ये संभव होगा.

IND vs PAK

क्या फिर होगी भारत-पाक की जंग? (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs PAK: दुबई में चल रहे वुमेंस एशिया कप में भारतीय टीम का जलवा जारी है. भारत ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को टीम इंडिया ने बुरी तरह हराया है. एकतरफा जीत भारत को मिली है. भारतीय गेंदबाजों ने खूब वाहवाही लूटी है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब दोबारा भी मैच हो सकता है. इसकी पूरी संभावनाएं हैं. आइए आपको इसका पूरा समीकरण बताते हैं.

विज्ञापन

क्या फाइनल में होगी भारत-पाक की टक्कर?

5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था. भारत ने पाकिस्तान को वहां पर 7 विकेट से हराया था. ग्रुप-A की टॉप टीम भारत है. वहीं ग्रुप-B की टॉप टीम श्रीलंका है. उम्मीद के मुताबिक ग्रुप-A से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम पाकिस्तान होगी. पाकिस्तान को हांगकांग के खिलाफ जीत करनी है, फिर वो सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएगा. वहीं ग्रुप-B से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बांग्लादेश होगी. बहुत जल्द इस पर मुहर लग जाएगी. इस लिहाज से देखा जाए तो भारत का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश से होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा. ये बात क्लियर है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में मैच नहीं होगा.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच 13 सितंबर को फाइनल में टक्कर हो सकती है. अगर भारत और पाकिस्तान अपने सेमीफाइनल मैच जीत गए तो फिर फाइनल में जंग देखने को मिल सकती है. हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान को काफी मेहनत करनी पड़ेगी. पहले टीम ने हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जाना होगा. ऐसा हुआ तो फिर सेमीफाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा है. लंका ने भारत की तरह सभी मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की है. श्रीलंका को हरा पाना पाकिस्तान के लिए बहुत कठिन काम होगा.

विज्ञापन

भारत का जलवा जारी

टीम इंडिया ने अभी तक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन खेल दिखाया है थाईलैंड के खिलाफ भारत ने 94 रनों से जीत हासिल की थी. वहां पर गेंदबाजों ने बढ़़िया काम किया था. भारत ने दूसरे मैच में हांगकांग को 194 रनों से मात दी. हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था. पाकिस्तान की पूरी टीम पहले खेलते हुए 55 रन पर सिमट गई थी. जवाब में भारत ने 7 विकेट शेष रहते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. खैर अब सभी की नजरें आने वाले मुकाबलों पर होंगी. देखना होगा कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल में होगा या नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ