WI VS ZIM: टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। पहले मैच में स्कॉटलैंड में हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने बुधवार को जोरदार वापसी की है। वर्ल्ड कप के 8वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हरा दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अभी पढ़ें – T20 World Cup: टीम इंडिया के ये हैं सबसे सफल गेंदबाज, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन शामिल
टी 20 वर्ल्ड कप के तहत आज वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच क्वालिफाई मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 153 रन लाए थे, जवाब में जिम्बाब्वे 18.2 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है।
इस मैच में अल्जारी जोसेफ ने 16 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज टिक नहीं सके। जोसेफ ने 3 बैटर्स को बोल्ड किया और एक को कैच आउट कराया। आज जोसेफ पूरे रिदम में नजर आए। उनकी गति और सटीक लाइन के आगे बल्लेबाज बेबस नजर आए।
अल्जारी जोसेफ ने इन 4 खिलाड़ियों को आउट किया
18वें ओवर की पहले गेंद पर जोसेफ ने ल्यूक जोंगवे को सटीक यॉर्कर पर बोल्ड मारा। यह गेंद इतनी सटीक थी कि बल्लेबाज भी हैरान रह गया। इससे पहले उन्होंने कप्तान रेगिस चकाबवा को बोल्ड किया था। इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए तीसरे ओवर में टोनी मुनयोंगा को भी चलता किया था। सबसे लास्ट में जोसेफ ने रिचर्ड नगारवा का भी शिकार किया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
50 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines