---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WI vs PAK: 9 मैच, 0 जीत… पहले ऑस्ट्रेलिया ने रौंदा, अब पाकिस्तान के बने शिकार, वेस्टइंडीज का हुआ बुरा हाल

वेस्टइंडीज की बुरी किस्मत जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 8 अंतर्राष्ट्रीय मैच हारने के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्हें शिकस्त मिली है। 14 रन से वेस्टइंडीज टी20 मैच हार गई।

---विज्ञापन---

WI vs PAK, 1st T20I: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आगाज देखने को मिल गया है। पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। वेस्टइंडीज इसके पहले लगातार 8 मैच हार चुका था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें हार मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी 5-0 से वेस्टइंडीज को टी20 में शर्मनाक हार थमाई। अब यह टीम पाकिस्तान का शिकार भी बन गई है।

वेस्टइंडीज का पहले टी20 में हुआ बुरा हाल

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच फ्लोरिडा में टी20 सीरीज का पहला मैच देखने को मिला। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और सैम अय्यूब की 57 रन की शानदार पारी के दम पर उन्होंने 6 विकेट खोकर 178 रन बना दिए। वेस्टइंडीज बल्लेबाजी करने उतरा और जॉनसन चार्ल्स-ज्वेल एंड्रू ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, बाद में लगातार विकेट गिरते गए और वेस्टइंडीज के लिए वापसी मुश्किल हो गई। अंत में जेसन होल्डर और शमार जोसेफ ने कुछ रन जोड़े लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने 3 और सैम अय्यूब ने 2 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान ने विरोधियों को 164 पर रोका और 14 रन से जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सैम अय्यूब को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में बनाई बढ़त

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज है। पहले मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज करके 1-0 से बढ़त बना ली है। उनके बीच अगले दोनों मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में ही होने वाले हैं। वो 3 और 4 अगस्त 2025 को आमने-सामने आने वाले हैं। वेस्टइंडीज के लिए पिछले कुछ मैच बेहद निराशाजनक साबित हुए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्हें हार मिली है। अब इस टीम को अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना होगा और अपने हार के सिलसिले को भी खत्म करना होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा को टेस्ट से रिटायर होने के लिए किया गया मजबूर? टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर ने बताई सच्चाई

First published on: Aug 01, 2025 11:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola