WI vs IRE: टी 20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर हुआ है। आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही 2 बार की विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग ने 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 147 का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आयरिश टीम ने एक विकेट खोकर 17.3 ओवरों में यह जीत हासिल कर ली। आयरलैंड की इस जीत के साथ ही 2 बार की विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
अभी पढ़ें – IRE vs WI: टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फूट-फूट कर रोए Nicholas Pooran, जानिए क्या बोले
आयरलैंड के लिए कप्तान बालबर्नी ने 23 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेलकर आयरलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई थी। बालबर्नी के आउट होने के बाद पॉल स्टर्लिंग ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। वह अंत तक डटे रहे और 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पहले ही ओवर से आयरलैंड ने वेस्टइंडीज पर दवाब बनाए रखा। आयरलैंड के लिए लोर्कन टकर ने 45 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
अब देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेट कीपर), ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।
अभी पढ़ें – IRE vs WI: ये है West Indies का सबसे बड़ा दुश्मन…आयलैंड का हीरो…जीत के बाद बोला- आज सपना सच हो गया
आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, लोर्कन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines