WI vs IND 1st T20I: पहले टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी Team India, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा समेत ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल!
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 1st T20I
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 1st T20I
WI vs IND 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पहला मुकाबला त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाना है। इस सीरीज में टीम इंडिया पूरी तरह बदल जाएगी। टेस्ट और वनडे सीरीज में खेलने वाले अधिकतर प्लेयर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि कुछ नए चेहरे मैदान पर धमाल मचाते दिखेंगे।
पहले टी20 सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सबकी नजर है। पहले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल नजर आ सकते हैं, जबकि तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अब तक टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू नहीं किया है। इन दोनों ने ही आईपीएल 2023 में अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।
चौथे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जबकि पांचवे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या दिख सकते हैं। छठवें नंबर पर संजू को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया जा सकता है।
सातवें नंबर पर आलराउंडर अक्षर पटेल का खेलना तय माना जा रहा है। वहीं युजवेंद्र चहल और रवि विश्नोई की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार संभालते दिख सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
टीम इंडिया- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: