IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका! 14.20 करोड़ वाला खिलाड़ी हुआ इंजर्ड  

IPL 2026 Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने युवा खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा फोकस किया है. फ्रेंचाइजी ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर 14.20-14.20 करोड़ की बोली लगाई थी. इनमें से एक खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट के दौरान चोटिल हो गया है. जिससे महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को बड़ा झटका लगा है.

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings

IPL 2026 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल ऑक्शन के बाद बहुत ही बैलेंस नजर आ रही थी. फ्रेंचाइजी ने सुपरस्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया था. उसके बाद उन्होंने ऑक्शन के समय उत्तर प्रदेश के युवा स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ की बड़ी रकम की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है. इस बीच प्रशांत को इंजरी हो गई है. इस खबर से चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट को बड़ा झटका लगा है.  

विज्ञापन

सीएसके को लगा बड़ा झटका 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण में यूपी और झारखंड की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में फील्डिंग के दौरान टीम के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को शोल्डर इंजरी हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक वीर को टियर 2 की इंजरी हुई है. जिसके कारण ही 4 से 5 हफ्ते के लिए वो क्रिकेट के मैदान से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 से पहले उन्हें गेम टाइम नहीं मिलेगा. प्रशांत अब फिट होने के बाद सीधे ही आईपीएल में नजर आ सकते हैं. इतने बड़े स्टेज में इंजरी से कमबैक कर रहे खिलाड़ी का डेब्यू करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AFG vs WI: गेंद लगने के बाद मैदान पर ही गिर पड़े रहमानुल्लाह गुरबाज, बाल-बाल बची जान!

शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं प्रशांत वीर 

इस इंजरी से पहले प्रशांत वीर लगातार मैदान पर गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में प्रशांत ने कमाल का प्रदर्शन करके चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी को खत्म किया था, लेकिन उनकी इंजरी से समस्या दोगुनी हो गई है. प्रशांत से पहले कार्तिक शर्मा को भी इंजरी हुई थी, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर कमबैक कर चुके हैं. पिछले सीजन में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली सीएसके आईपीएल 2026 में धमाकेदार कमबैक करना चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ