हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

वसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता? रमेश पोवार रेस में निकल गए आगे  

Wasim Jaffer: अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने सिलेक्टर पद के लिए आवेदन मांगा था. जिसके लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने भी अप्लाई किया था. लेकिन वो इस रेस में रमेश पोवार से भी पिछड़ गए. फैंस भी इस बात से बेहद निराश हैं.

विज्ञापन
Wasim Jaffer सिलेक्टर की रेस में रह गए पीछे (Pic Credit- ANI)

Wasim Jaffer: बीसीसीआई ने अजीत अगरकर की रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन मांगा था. जिसमें कई खिलाड़ियों ने दिलचस्पी दिखाई थी. अंत में पूर्व भारतीय खिलाड़ी रमेश पोवार इस रेस में जीत गए. लेकिन सभी को पहले उम्मीद थी कि इस रेस में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर इस रेस में जीत सकते हैं. वसीम जाफर भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम है. ऐसे में उनके इस रेस से बाहर होने पर सभी बहुत हैरान कर रहे गए थे. अब उस बात का खुलासा हो गया है कि क्यों घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार वसीम इस रेस में हार गए. 

वसीम जाफर क्यों रेस में रह गए पीछे? 

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर ने भी चीफ सिलेक्टर पद के लिए आवेदन दिया था. लेकिन वो रमेश पोवार से इस रेस में हार गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने पहले ही फैसला कर लिया था कि 1 साल से सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा रहे प्रज्ञान ओझा ही चीफ सिलेक्टर बनने वाले हैं. ऐसे में अगर वसीम जाफर की चयन समिति में एंट्री होती है, तो उन्हें ही चीफ सिलेक्टर का रोल देना पड़ता. बीसीसीआई के नियम के मुताबिक सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला खिलाड़ी ही चीफ सिलेक्टर बनेगा. 

दरअसल प्रज्ञान ओझा ने टीम इंडिया के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं वसीम जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए ज्यादा टेस्ट मैच खेलना ही जाफर को ज्यादा भारी पड़ गया. रमेश पोवार ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 2 टेस्ट मैच ही खेला है. ऐसे में उनकी एंट्री होने पर ओझा ही चीफ सिलेक्टर के पद पर बने रहते. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने रमेश पोवार को टीम में जगह दी. वसीम ने संन्यास के बाद बांग्लादेश टीम की कोचिंग भी की थी. लेकिन उसके बाद भी वो रेस में पिछड़ गए. 

विज्ञापन

 शानदार था वसीम जाफर का रिकॉर्ड 

घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार वसीम जाफर ने टीम इंडिया के लिए कुल 31 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान वसीम ने 34.10 की औसत से 1944 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं. जाफर ने 2 वनडे मैच भी टीम इंडिया के लिए खेला है. हालांकि इन 2 मैचों में उन्होंने सिर्फ 10 रन ही बनाए थे. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 260 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50.67 की बेहद शानदार औसत से 19410 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 57 शतक और 91 अर्धशतक जड़े हैं. 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक

विज्ञापन

जाफर का इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 314 रनों का रहा है. इस दौरान उन्होंने 118 लिस्ट ए मैच भी खेला था. वसीम ने 44.08 की औसत से 4849 रन बनाए थे. जाफर ने इस दौरान 10 शतक और 33 पचासे भी जड़े हैं. जाफर ने 23 टी-20 मुकाबला खेला है. 28 की औसत से उन्होंने 616 रन बनाए हैं. इतने शानदार रिकॉर्ड के बाद भी वसीम को टीम इंडिया में कोई भी रोल नहीं मिल रहा है. हालांकि आईपीएल में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए काम किया है.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, 1000 किमी पैदल चलकर की ऑलराउंडर से मुलाकात, वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola