Wasim Akram: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम का बुरा हाल हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को अब तक हार का सामना करना पड़ा है. तीसरे मैच में भी पाकिस्तान ने निराशाजनक बल्लेबाजी की और पहली पारी में 133 रनों पर ही सिमट गई. इससे पहले दो मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. अब वसीम अकरम ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर बात की है. उन्होंने ये भी बताया है कि वह पाकिस्तान की मदद क्यों नहीं करना चाहते हैं?
वसीम अकरम ने बताई वजह
वसीम अकरम ने अपने बयान में कहा है कि वह पहले से ही जानते थे कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ेगा. हमारे बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं. गेंदबाजी काफी नीचे है और फील्डिंग का हाल बद से बदतर है. ये कोई रॉकेट साइंस नहीं हैं. अकरम ने ये भी स्वीकार किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मानसिकता समस्याओं की ओर आगे बढ़ रही है.
वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करने पर द एथलेटिक पर कहा “मुझसे अक्सर पूछा जाता है, ‘क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं?’ लेकिन मुद्दे इससे कहीं ज़्यादा गंभीर हैं. ये शीर्ष खिलाड़ी हैं, इनके अलावा और कुछ नहीं है. इनके नीचे कोई व्यवस्था नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में घरेलू स्तर पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट की संरचना पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रही है और इसमें कोई स्थिरता नहीं है, कोई धैर्य नहीं है.”
ये भी पढ़ें: 14 साल बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
अकरम के बयान से साफ हो गया है कि वह पाकिस्तान की मदद क्यों नहीं करना चाहते. दरअसल वह पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम से खुश नहीं हैं. पाकिस्तान टीम में कोई स्थिरता भी नहीं है. उन्होंने अपने बयान में ये भी जोड़ा कि पाकिस्तान में एक कहावत है कि ताली एक हाथ से नहीं बल्कि दोनों हाथ से बजती है.
ये भी पढ़ें: ओली रॉबिन्सन ने तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम 133 रनों पर सिमटी
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में एक पारी और 103 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मैच में भी पाकिस्तान को 194 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब पाकिस्तान तीसरे मैच में की पहली पारी में भी 33.5 ओवर में 133 रनों पर सिमट गई है. पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों ने मिलकर केवल 24 रन बनाए. बाबर आजम सैम अयूब और शान मसूद जैसे खिलाड़ी फ्लॉप हो गए. सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए. उन्होंने 47 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सभी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
39 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
59 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines