'पाजी, सॉरी यार भूल गया…' टीम इंडिया के इस यंग स्टार क्रिकेटर ने क्यों मांगी अर्शदीप सिंह से माफी?

Tilak Varma Apologises To Arshdeep Singh: तिलक वर्मा इस वक्त इंजरी की वजह से टीम इंडिया से बाहर है, वो जल्द ही स्क्वाड में लौट सकते हैं. इस बीच उन्होंने एक बात पर भारत के पेसर अर्शदीप सिंह से माफी मांगी है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.

Arshdeep Singh

Why Tilak Varma Apologises To Arshdeep Singh: टीम इंडिया के यंग स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा ने शरारती अंदाज में माफी मांगी जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लीडिंग विकेटटेकर के तौर पर अर्शदीप सिंह का नाम नहीं लिया. ‘मेन इन ब्लू’ मौजूदा वक्त में अपने घर पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे हैं.

विज्ञापन

अर्शदीप की अचीवमेंट को भूले तिलक

विज्ञापन

तिलक वर्मा से स्टार स्पोर्ट्स के ‘नॉलेज चेक’ सेगमेंट में कुछ सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि कौन सा तेज गेंदबाज भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप विकेट लेने का रिकॉर्ड रखता है. तिलक ने पहले जसप्रीत बुमराह का नाम लिया, लेकिन फिर खुद को सही करते हुए अर्शदीप सिंह के नाम का जिक्र किया और माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘पाजी, सॉरी यार भूल गया’

विज्ञापन

बुमराह से आगे अर्शदीप

अर्शदीप सिंह के नाम 2022 और 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप एडिशंस में 14 मैचों में 27 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड है. बुमराह उनके ठीक पीछे हैं, उनके नाम 18 मैचों में 26 विकेट हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि बुमराह ज्यादा एक्सपीरिएंस्ड हैं, लेकिन ये एक ऐसा एरिया है जिसमें अर्शदीप एक कदम आगे हैं.

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने बाकी सभी सवालों के सही जवाब दिए

सवाल: भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप रन बनाने वाले क्रिकेटर कौन हैं?

विज्ञापन

जवाब: विराट कोहली

सवाल: वो इकलौते भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने सभी 9 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है?

विज्ञापन

जवाब: रोहित शर्मा

सवाल: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में विनिंग रन बनाने वाले खिलाड़ी?

विज्ञापन

जवाब: रविचंद्रन अश्विन

सवाल: 2007 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच कौन-कौन थे?

विज्ञापन

जवाब: इरफान पठान और विराट कोहली

सवाल: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के ऑनली सेंचुरियन

विज्ञापन

जवाब: सुरेश रैना

सवाल: वो इकलौते भारतीय जिनका टी20 इंटरनेशल डेब्यू वर्ल्ड कप फाइनल में हुआ

विज्ञापन

जवाब: यूसुफ पठान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ