IND A vs NZ A: बीसीसीआई अब टेस्ट सीरीज की तैयारी पर बहुत ही फोकस करना चाहता है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम 3 मल्टी डे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बहुत बड़े-बडे़ स्टार नजर आ रहे हैं. फैंस अब इसका कारण जानना चाहते हैं कि क्यों स्टार खिलाड़ियों को इंडिया ए टीम में खिलाया जा रहा है. इसी के साथ बीसीसीआई का मेगा प्लान भी सामने आ गया है.
क्यों इंडिया ए में हैं स्टार खिलाड़ी की भरमार?
भारतीय टीम न्यूजीलैंड को उनके ही घर में टेस्ट सीरीज हराना चाहती है. ऐसा करने के लिए टीम इंडिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. जिसको ध्यान में रखते हुए ही बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम में अपने स्टार खिलाड़ियों को भेजा है. जिससे टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी परिस्थितियों को अच्छे से समझ लें. जिससे सीरीज शुरू होने से पहले ही वो पिच को भी जान जाए.
जिसके कारण ही टीम में कप्तान शुभमन गिल को छोड़कर टॉप 6 के बाकी 5 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल इस टीम में भी नजर आ रहे हैं. वहीं नंबर 3 पर एक बार फिर से देवदत्त पडिक्कल ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. साई सुदर्शन को नंबर 4 पर मौका दिया जा सकता है. वहीं नंबर 5 पर ऋषभ पंत की तो वहीं कप्तान ध्रुव जुरेल छठे नंबर पर खेल सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर को भी इस टीम में मौका दिया है. इन खिलाड़ियों को मौके का अच्छे से फायदा उठाना होगा.
गेंदबाजों के पास है सुनहरा मौका
बात गेंदबाजी की करें तो अभी भी टीम इंडिया स्टार तेज गेंदबाजों की तलाश में लगी हुई है. जिसके लिए इस टीम में आकिब नबी, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, मुकेश चौधरी और मुकेश कुमार को मौका दिया गया है. इन दोनों में से कम से कम 2 गेंदबाजों को मुख्य टीम में भी मौका मिला सकता है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. जिससे वो जल्द ही टीम इंडिया में वो खेल सके. मुकेश चौधरी के अलावा बाकी के 4 तेज गेंदबाजों ने टीम इंडिया में पहले भी जगह बनाई हुई है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा फेरबदल, अकेले पड़े रिकी पोंटिंग, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने दिया इस्तीफा
मल्टी डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार.
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines