श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया T20I कप्तान बनाने पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी नजर तुम पर...

Suryakumar Yadav on Shreyas Iyer Becoming Captain: सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाया गया है. अब सूर्या ने श्रेयस के कप्तान बनने पर चुप्पी तोड़ी है.

Suryakumar Yadav on Shreyas Iyer Becoming Captain

श्रेयस के कप्तान बनने पर सूर्या ने क्या बोला?

Suryakumar Yadav on Shreyas Iyer Becoming Captain: IPL 2026 के बाद भारत की टी20 टीम में कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं. सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं और उन्हें आयरलैंड एवं इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर भी कर दिया गया है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. सूर्या ने भारत को कुछ महीनों पहले टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था. इसके बावजूद उन्हें टीम से हटा दिया गया. अब सूर्या का श्रेयस को कप्तान बनाने पर रिएक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

श्रेयस को कप्तान बनाने पर क्या बोले सूर्या?

श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में IPL में धमाकेदार रहा है और उनकी कप्तानी की खूब तारीफ हुई है. इसी वजह से टीम इंडिया की टी20 जर्सी में उनका कमबैक बतौर कप्तान हुआ है. कई फैंस मान रहे थे कि सूर्यकुमार यादव को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि ICC ट्रॉफी जीतने के बावजूद उन्हें कप्तानी से हटाया गया. हालांकि, सूर्या अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने से बेहद खुश नजर आए हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर श्रेयस अय्यर को गले लगाते हुए स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं इस बात से खुश हूं कि एक मुंबईकर टी20 टीम की कमान संभालेगा. आपको बहुत सारी बधाई. यह सभी लड़के शानदार हैं और वो जरूर अपने विचारों को सुनेंगे. आप जैसे हैं, वैसे ही बने रहिए. मेरी नजर आप पर बनी हुई है.’

आप नीचे सूर्या की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

विज्ञापन

टीम इंडिया का नया T20I स्क्वाड

चयनकर्ताओं ने भारत की टी20 टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. 6 जून को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी स्क्वाड का ऐलान हुआ. आइए उन सभी स्क्वाड्स पर नजर डालते हैं:

विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ