'कोई भी फैसला…', सूर्या को कप्तानी से हटाने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन आया सामने, तारीफों के बांधे पुल

Rohit Sharma on Surya Removed as Captain: सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बना दिया गया है. इस पर अब रोहित शर्मा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

Rohit Sharma Suryakumar Yadav
1 / 6

Rohit Sharma on Surya Removed as Captain: सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टी20 टीम के कप्तान नहीं हैं. चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर करके श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के ठीक बाद सूर्या को हटाया जाना कई फैंस को हैरान कर गया है. अब इस पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सूर्या का समर्थन किया और उन्हें एक फाइटर बताया.

विज्ञापन

सूर्या को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?

सूर्या को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?2 / 6

T20 मुंबई लीग के दौरान रोहित शर्मा ने सूर्या को टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया दी. उनका मानना है कि सूर्या के लिए यह समय काफी कठिन होगा. उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी फैसला आसान नहीं रहा, खासकर सूर्या के लिए.'

विज्ञापन

रोहित ने सूर्या की तारीफों के बांधे पुल

रोहित ने सूर्या की तारीफों के बांधे पुल3 / 6

रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'अगर मैं गलत नहीं हूं, तो सूर्यकुमार यादव ने 30 या 31 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था. इसका अर्थ है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वो हमेशा ही प्रतियोगिता में बने रहना चाहते थे. जब मौका आया, तो उन्होंने दोनों हाथों से इसका फायदा उठाने की कोशिश की और वो इसमें सफल भी रहे.'

रोहित ने श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर क्या बोला?

रोहित ने श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर क्या बोला?4 / 6

रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा, 'मुझे भरोसा है कि जिस तरह से पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है, उनका समय भारतीय टीम में भी अच्छा रहने वाला है.'

विज्ञापन

'कुछ भी आसानी से नहीं मिलता'

'कुछ भी आसानी से नहीं मिलता'5 / 6

रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी का हकदार बताया. उन्होंने कहा, 'यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता. आपको हर चीज कमानी पड़ती है. इसी वजह से कप्तानी और लोगों का सम्मान भी आपको कमाना पड़ता है. यह चीज श्रेयस के पास है.'

टीम इंडिया का नया T20I स्क्वाड

टीम इंडिया का नया T20I स्क्वाड6 / 6

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन