IPL 2026: राष्ट्रपति भवन में 25 मई को पद्म अवार्ड दिए गए. जहां पर भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री अवॉर्ड मिला. हरमनप्रीत की जब वीडियो सामने आई, तो भारतीय फैंस के मन में सवाल आया कि जब टीम इंडिया को 2 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले रोहित शर्मा को भी इनके साथ क्यों पद्मश्री नहीं मिला. इस फंक्शन के दौरान दिग्गज रोहित शर्मा कहीं भी नजर नहीं आए तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई. अब फैंस के इस सवाल का जवाब मिल गया है.
क्यों पद्मश्री अवॉर्ड लेने नहीं पहुंचे रोहित शर्मा?
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पद्मश्री अवॉर्ड लेने राष्ट्रपति भवन पहुंची. जिसके लिए वो टीम की बाकी सदस्यों के साथ इंग्लैंड के दौरे पर नहीं गई. अवॉर्ड लेने के बाद अब हरमनप्रीत इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने वाली है. वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी इस फंक्शन में नहीं नज़र आए. दरअसल पद्मश्री अवॉर्ड साल में 2 बार दिया जाता है. पहली लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम नहीं था. जिसके कारण ही फ्री होने के बाद भी रोहित इस फंक्शन का हिस्सा नहीं बने. साल के अंत में जब दोबारा पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा. उस समय रोहित शर्मा राष्ट्रपति भवन जाएंगे. पद्मश्री भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान है. टीम इंडिया के लिए लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे रोहित शर्मा को इस साल नॉमिनेट किया गया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: बिना खेले ही RCB अपने नाम कर सकती है ट्रॉफी! कुछ ऐसा बन रहा है समीकरण
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज की रोहित कर रहे हैं तैयारी
टीम इंडिया आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 13 मई को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए वनडे टीम का ऐलान हो गया है. जिसमें रोहित शर्मा को भी जगह मिली है. इस सीरीज में रोहित को बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करना होगा. अगर रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो टीम इंडिया में उनकी जगह भी खतरे में पड़ सकती है. रोहित ने आईुपीएल 2026 में मिलाजुला प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-ट्रेविस हेड विवाद में हुई आकाश चोपड़ा की एंट्री, किसे कहा पाखंडी?
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
27 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
57 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines