IPL 2026: बिना खेले ही RCB अपने नाम कर सकती है ट्रॉफी! कुछ ऐसा बन रहा है समीकरण

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पिछले सीजन में ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी फॉर्म को भी इस साल जारी रखा है. जिसके कारण ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया है. इसी के साथ टीम पहला क्वालिफायर मुकाबला खेल रही है. आरसीबी के पास बड़ा मौका है.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले 2 सीजन से बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम ने 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं. जिसके कारण ही 18 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के भी 18-18 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण वो दूसरे और तीसरे नंबर पर थी. फिलहाल आरसीबी की टीम बिना एक भी मैच खेले ही आईपीएल 2026 की चैंपियन बन सकती है.

विज्ञापन

पहला क्वालिफायर मुकाबला हो सकता है रद्द

पहला क्वालिफायर मुकाबला हो सकता है रद्द2 / 6

धर्मशाला में होने वाला पहला मुकाबला अगर बारिश के कारण नहीं होता है, तो पॉइंट्स टेबल में टॉप करने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिल सकती है.

विज्ञापन

फाइनल में अगर हुई बारिश तो…

फाइनल में अगर हुई बारिश तो… 3 / 6

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में भी अगर बारिश हुई, तो दोनों ही टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है. हालांकि बीसीसीआई ने फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा हुआ है.

रिजर्व डे को हुई बारिश को आरसीबी को फायदा

रिजर्व डे को हुई बारिश को आरसीबी को फायदा 4 / 6

अगर रिजर्व डे के दिन भी भारी बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जाता है, तो आरसीबी की टीम को बड़ा फायदा होगा. पॉइंट्स टेबल में टॉप करने का फायदा आरसीबी की टीम को उस दिन भी मिलने वाला है.

विज्ञापन

एलिमिनेटर में हुई बारिश तो हैदराबाद होगी खुश

एलिमिनेटर में हुई बारिश तो हैदराबाद होगी खुश 5 / 6

अगर एलिमिनेटर मुकाबले में बारिश हुई, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे पायदान पर होने के कारण दूसरे क्वालिफायर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम का सफर खत्म हो जाएगा.

फायदे में रहेगी गुजरात टाइटंस

फायदे में रहेगी गुजरात टाइटंस 6 / 6

वहीं अगर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बारिश हुई तो गुजरात टाइटंस की टीम को फायदा हो सकता है. गुजरात की टीम को टेबल में दूसरे नंबर पर फिनिश करने का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन