विराट कोहली-ट्रेविस हेड विवाद में हुई आकाश चोपड़ा की एंट्री, किसे कहा पाखंडी?

आईपीएल 2026 में 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी नोंकझोक हुई थी. अब इस मामले में आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है.

Cricket News - 2026-05-26T164106.585
1 / 6

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच नोंकझोक हुई थी. मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने हेड से हैंडशेक नहीं किया था, जबकि हेड ने कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया था. अब इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की एंट्री हुई है.  

विज्ञापन

हेड की पत्नी को बनाया गया था निशाना

हेड की पत्नी को बनाया गया था निशाना2 / 6

कोहली और हेड के विवाद के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हेड की पत्नी जेसिका हेड को निशाना बनाया और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई. यूजर्स ने जेसिका को गालियां और कई अपशब्द कहे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

विज्ञापन

जेसिका ने किया खुलासा

जेसिका ने किया खुलासा3 / 6

जेसिका ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा "विश्व कप के बाद जो दुर्व्यवहार हुआ था, यह उसी की पुनरावृत्ति जैसा लग रहा है. मैं सुबह उठी तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज आ रहे हैं... हम तो ठीक हैं, लेकिन लोग मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं."

आकाश चोपड़ा ने बताया पाखंडी

आकाश चोपड़ा ने बताया पाखंडी4 / 6

अब इस मामले पर आकाश चोपड़ा ने इन यूजर्स को लताड़ लगाई है और उन्हें पाखंडी तक कह दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा "पत्नियों… बच्चों को प्रताड़ित करने वाले लोग सबसे घटिया किस्म के नीच लोग हैं,” चोपड़ा ने X पर लिखा. “शायद ऐसे ही कुछ लोग इस टिप्पणी के नीचे भी मिल जाएं. ऐसे ही नीच लोग अपने या अपने आदर्शों के बारे में जरा सी भी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पाते. पाखंडी".

विज्ञापन

इससे पहले भी निशाने पर आ चुकी हैं जेसिका

इससे पहले भी निशाने पर आ चुकी हैं जेसिका5 / 6

इससे पहले भी हेड की पत्नी को निशाना बनाया गया था. जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे विश्व कप 2023 फाइनल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2024 में हराया था.

भारत से हारने का बाद हुई थीं ट्रोल

भारत से हारने का बाद हुई थीं ट्रोल6 / 6

हेड की पत्नी ने आगे कहा "मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, दृष्टिकोण और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन