हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PCB ने क्यों लगाया पाकिस्तानी क्रिकेटर पर 2 करोड़ का भारी जुर्माना? कारण जान उड़ जाएंगे होश!

Naseem Shah Fined by PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL के बीच अपने स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का भारी जुर्माना लगा दिया है. इसके पीछे का कारण जानकर सभी लोग हैरान हो सकते हैं.

विज्ञापन
नसीम शाह पर लगा करोड़ों का जुर्माना

Naseem Shah Fined by PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह पर PCB ने दो करोड़ का भारी जुर्माना लगा दिया है. हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम शरीफ पर निशाना साधा था. इसी वजह से अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम को जोर का झटका दिया है और करोड़ों का फाइन लगा दिया है. इसे पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना बताया जा रहा है.

विवादों में आए नसीम शाह

पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज PSL 2026 का पहला मैच देखने पहुंची थीं. उन्हें PCB द्वारा चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था, जहां उन्होंने सभी आठ टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ने बाद में X पर पोस्ट डालते हुए लिखा था, ‘उनके साथ लॉर्ड्स में एक रानी की तरह बर्ताव क्यों किया जा रहा है?’ मरियम नवाज पर निशाना साधने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी और दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था.

ये भी पढ़ें:- बॉल टैंपरिंग के आरोपों पर ‘लड़खड़ाए’ शाहीन अफरीदी के बोल, पाकिस्तानी दिग्गज के सवालों की बौछार ने किया बेहाल!

विज्ञापन

PCB ने लगाया भारी जुर्माना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आदेश मिलने के बाद नसीम शाह ने माफी मांगी और फिर लाहौर में PCB ने तीन सदस्यी कमेटी के साथ मिलकर मामले पर सुनवाई की. शाह को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. EPSN क्रिकइंफो के मुताबिक PCB ने नसीम पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (67.86 लाख भारतीय रुपये) का फाइन लगाया. इसे पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना बताया गया है.

विवादों में PSL 2026

पाकिस्तान सुपर लीग सिर्फ नसीम शाह की वजह से ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य कारणों से भी विवादों में है. पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच में हैदराबाद किंग्समैन की जर्सी से रंग निकलने लगा, जिसके बाद गेंद पिंक हो गई. पूरी दुनिया में PSL की बेइज्जती हुई. इसके अलावा हाल ही में बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें फखर जमान को दोषी पाया गया है. उनके खिलाफ PCB जल्द ही कड़ा एक्शन उठा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- PSL 2026 के 3 सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में किया ‘बेइज्जत’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola