Shubman Gill Captaincy Replacement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है. इस सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले अभ्यास करते हुए शुभमन गिल को चोट आई थी. मोहम्मद सिराज की गेंद पर बल्लेबाजी करते वक्त गिल को दाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी, जिस वजह से गिल बेहद दर्द में नजर आए और फिजियो ने उन्हें चेक किया. इसके बाद वह बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे. सभी के मन में सवाल है कि अगर गिल इस चोट के कारण नहीं खेले, तो कौन कप्तानी करेगा, क्योंकि ODI टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर इस समय एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में हैं.
कप्तान शुभमन गिल की चोट कितनी गंभीर है?
भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के बाद बेहद दर्द में नजर आए और फिजियो टीम ने उनके हाथ में पट्टा लगा दिया. इसके बाद वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. अच्छी बात यह है कि बाद में वह सहज दिखे और बिना किसी दर्द के मैदान से बाहर चले गए. हालांकि, गिल का दोबारा अभ्यास करने नहीं उतरना उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े कर रहा है. टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले ही चोट से लगातार परेशान हैं और अगर गिल पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद खेलते हैं, तो उनकी चोट बढ़ सकती है. टीम मैनेजमेंट इसी वजह से शायद ही कोई जोखिम उठाना चाहेगा. वह शुभमन गिल को एक मैच के लिए आराम दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, न्यूजीलैंड दौरे से भी कट सकता है पत्ता
गिल हुए बाहर, तो कौन करेगा कप्तानी?
शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान हैं, वहीं श्रेयस अय्यर उपकप्तान हैं. अय्यर T20I टीम के कप्तान भी हैं और अभी एशियन गेम्स के लिए जापान में हैं. इसी वजह से सवाल यह है कि गिल और अय्यर की गैरमौजूदगी में कौन कमान संभाल सकता है. टीम मैनेजमेंट यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप सकती है.
पिछले साल जब शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर, दोनों उपलब्ध नहीं थे, तब केएल राहुल भारतीय वनडे टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. एक बार फिर केएल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें काफी अनुभव है. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं.
गिल की गैरमौजूदगी में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (wk & c), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:- अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव नंबर 3… मोहम्मद कैफ ने Asian Games के लिए बनाई टीम इंडिया की अनोखी प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines