हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, न्यूजीलैंड दौरे से भी कट सकता है पत्ता

Hardik Pandya Injury: हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण कुछ महीनों से बाहर चल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ उनका कमबैक होने जा रहा था. हालांकि, अब खबर आ रही है कि वह फिर से चोटिल हो गए हैं और न्यूजीलैंड दौरे से भी उनके बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

hardik pandya

हार्दिक पांड्या को लगी चोट (Image: ANI)

Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट से दूर थे. हाल ही में BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित किया था, जिस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज में वापसी करने वाले थे. हालांकि, हार्दिक पांड्या को अब दोबारा चोट लगी है और उनके कमबैक में अधिक समय लगेगा. बताया जा रहा है कि पांड्या के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने की संभावना भी है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को लगी चोट

हार्दिक पांड्या IPL 2026 के बाद से ही चोट के कारण बाहर हैं. फिट होने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, ताकि न्यूजीलैंड दौरे से पहले उन्हें थोड़ा गेम टाइम मिल जाए. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को पिंडली में चोट आई है. हाल में उनके स्कैन्स हुए थे, जिसमें उनकी इस नई चोट के बारे में फैंस को पता लगा. पांड्या को दो हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है. उन्हें कोई स्किल या जिम ट्रेनिंग करने की भी अनुमति नहीं है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की चोट की तीसरे हफ्ते में जांच की जाएगी. ऑस्ट्रेलिया A और भारत A के बीच 6 अक्टूबर से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज शुरू हो रही है. इस श्रृंखला के लिए हार्दिक को स्क्वाड में जगह दी गई थी. हालांकि, वह श्रृंखला से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि न्यूजीलैंड दौरे से भी हार्दिक का पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हार्दिक पांड्या के खेलने की संभावना 5% से भी कम बताई जा रही है. भारत के लिए कीवी टीम के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण है और हार्दिक बाहर हो गए, तो टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

हार्दिक पांड्या का कब होगा कमबैक?

हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी ODI और T20I सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. उन्हें BCCI न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार करना चाहती थी लेकिन अब इससे भी उनके बाहर होने की खबर सामने आ रही है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में हार्दिक का कमबैक हो सकता है. इस श्रृंखला के आयोजन में 3 महीने का समय है. ऐसे में पांड्या के पास पूरी तरह ठीक होकर वापसी करने का पर्याप्त समय है. दो हफ्ते बाद उनकी जांच होगी, जिसमें पता चलेगा कि पांड्या कब तक वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ