vaibhav sooryavanshi abhishek sharma sanju samson
विज्ञापन

अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव नंबर 3… मोहम्मद कैफ ने Asian Games के लिए बनाई टीम इंडिया की अनोखी प्लेइंग 11

Mohammad Kaif Picks India Playing 11: एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल मैच खेलने वाली है. सभी के मन में सवाल है कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी. अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अनोखा कॉम्बिनेशन चुना है.

Mohammad Kaif Picks India Playing 11: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट की शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया को ICC T20I रैंकिंग का फायदा मिला, जिस वजह से वह सीधे क्वार्टरफाइनल मैच का हिस्सा बनेगी. 28 सितंबर को यह मैच खेला जाने वाला है. अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेला जा सकता है. एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट का ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. सभी के मन में सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं? अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने प्लेइंग 11 में वैभव को शामिल करने का तरीका ढूंढ लिया है.

प्लेइंग 11 में कैसे बन सकती है वैभव की जगह?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी नंबर 3 पर खेल सकते हैं, वहीं ईशान किशन नंबर 5 और तिलक वर्मा नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. मोहम्मद कैफ का मानना है कि जापान की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को सपोर्ट मिलेगा. इसी वजह से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के बजाय स्पिन गेंदबाजी प्रदान करने वाले ऑलराउंडर को जगह मिलनी चाहिए. उन्होंने गेंदबाजी अटैक में वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को शामिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ