Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार वह राज खोल दिया है, जिसे उनका हर एक फैन जानना चाहता है। सूर्यकुमार यादव ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अपनी 360 डिग्री तकनीक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिरकार वह मैदान के चारों तरफ आसानी से कैसे शॉट्स लगा लेते हैं। खासकर स्क्वायर लेग साइट उनकी मजबूत पकड़ कैसे है।
सूर्या ने खोला 360 डिग्री तकनीक का राज
जब सूर्या से पूछा गया कि क्या आप हमें अपनी 360 डिग्री तकनीक के बारे में कुछ बता सकते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘यह दिलचस्प कहानी है। मेरे स्कूल और कॉलेज के दिनों में मैंने रबड़ की गेंद से काफी क्रिकेट खेली। सीमेंट की कड़ी पिचों पर और बारिश के दिनों में 15 गज की दूरी से की गई गेंद तेजी से आती थी, उस वक्त यदि लेग साइड की बाउंड्री 95 गज होती थी तो ऑफ साइड की 25 से 30 गज ही होती थी।
और पढ़िए – IPL 2023: कैमरून ग्रीन के प्रदर्शन से खुश हो गई Mumbai Indians, दी स्पेशल बधाई
https://twitter.com/CricTelegraph/status/1605029884925206528?s=20&t=tyAn2_jyYY7G-QpQhprzrA
सूर्या को गेंदबाजों ने बनाया है मिस्टर 360 डिग्री
सूर्या ने आगे कहा कि ‘ऑफ साइड की बाउंड्री बचाने के लिए अधिकतर गेंदबाज मेरे शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करते थे, ऐसे में मैंने कलाइयों का इस्तेमाल करना, पुल करना और अपर कट लगाना सीख लिया था, खास बात ये है कि सूर्या ने इस तरह के शॉट्स का नेट्स पर कभी अभ्यास नहीं किया।
और पढ़िए – IPL 2023: MS Dhoni OR Stokes..कौन होगा CSK का कप्तान? Chris Gayle ने दिया सटीक जवाब
https://twitter.com/ICC/status/1457778262524903424?s=20&t=tyAn2_jyYY7G-QpQhprzrA
सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज हैं
सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज हैं। वह मैदान की सभी दिशाओं में शॉट्स खेलने की क्षमता रखते हैं। उन्हें टीम इंडिया का मिस्टर 360 डिग्री भी कहा जाता है। वह इस वक्त आईसीसी टी 20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर हैं। 890 प्वाइंट के साथ वह पहले स्थान पर हैं ।
और पढ़िए – ‘चयन को सही साबित किया’, चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने की Sarfaraz Ahmed की विशेष तारीफ
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1416800203550560259?s=20&t=tyAn2_jyYY7G-QpQhprzrA
सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर
सूर्या टीम इंडिया के लिए 16 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 32 की औसत से 384 रन बनाए हैं। वहीं 42 टी 20 मैचों में 44 की औसत से 1408 रन बनाए हैं। वह आईपीएल के 123 मैचों में 2644 रन बना चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines