IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकले विराट कोहली, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ रोमांचक हो गई है. विराट कोहली ने GT के खिलाफ धुआंधार पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी को टॉप 5 से बाहर कर दिया है. आइए ऑरेंज कैप की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli (2)
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 का हिस्सा थे लेकिन विराट कोहली ने GT के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर 15 साल के इस युवा बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है. सूर्यवंशी अब छठे स्थान पर हैं. टॉप पर अभी भी GT के दो बल्लेबाज हैं. अब IPL 2026 में तीन मैच बचे हैं और ऑरेंज कैप की दावेदारी में कुछ बड़े बदलावों की उम्मीद लगाई जा रही है. आइए ऑरेंज कैप की टॉप 5 लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन2 / 6

साई सुदर्शन क्वालीफायर 1 में मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन वो अभी भी ऑरेंज कैप की दौड़ में नंबर 1 पर हैं. सुदर्शन ने 15 मैच खेलते हुए 652 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन 7 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल3 / 6

GT के कप्तान और साई सुदर्शन के ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे पायदान पर हैं. उन्होंने 14 मैचों में हिस्सा लिया है और 44.14 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 618 रन बनाए हैं. इस सीजन गिल ने कुल 6 अर्धशतक और 30 छक्के जड़े हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन4 / 6

हेनरिक क्लासेन IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 14 मैचों में 606 रन बनाए हैं. उनका औसत 50.50 का है और उन्होंने 159.47 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. हेनरिक के नाम इस सीजन कुल 6 अर्धशतक हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली5 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने GT के खिलाफ 43 रन की पारी खेलकर चौथे पायदान पर एंट्री कर ली है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को टॉप 5 से बाहर कर दिया है. विराट ने 15 मैचों में कुल 600 रन बनाए हैं. कोहली का औसत इसी बीच 50 का रहा है और वो इस सीजन 1 शतक एवं 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल6 / 6

दिल्ली कैपिटल्स भले ही IPL 2026 से बाहर हो गई है लेकिन केएल राहुल का नाम ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी पांचवें स्थान पर है. उन्होंने 14 मैचों में 45.61 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 593 रन बनाए हैं. राहुल इस टूर्नामेंट में एक शतक और 5 अर्धशतक जड़ने में सफल हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन