---विज्ञापन---

श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह-रवींद्र जडेजा की धमाकेदार वापसी

Team India Squad Announced: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है. बता दें कि दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

---विज्ञापन---

Team India Squad Announced: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त के मध्य में खेली जाएगी. इसके लिए BCCI ने अब टीम इंडिया के स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में वापसी कर चुके हैं. इसके अलावा चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले सारांश जैन को भी मौका दिया है. हालांकि, बुमराह के सीरीज में हिस्सा लेने पर एक पेंच फंसा है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे. अब उनका स्क्वाड में कमबैक हो गया है. BCCI ने साफ कर दिया है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का सिलेक्शन फिटनेस के आधार पर होगा. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

---विज्ञापन---

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

ये भी पढ़ें:- सिर्फ छक्के-चौके नहीं, पैसों की भी हुई बारिश! वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे से कमाए इतने रुपये

---विज्ञापन---

IND vs SL, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच क्रमांक तारीख टीमें मैदान
पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त 2026भारत vs श्रीलंका गॉल
दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026भारत vs श्रीलंकाकोलंबो

भारतीय टीम खेलेगी प्रैक्टिस मैच

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करने के अलावा BCCI ने प्रैक्टिस मैच के बारे में भी जानकारी दे दी है. 7 अगस्त को भारत कोलंबो में चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगा. अच्छी बात यह है कि कप्तान शुभमन गिल भी इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे. WTC 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम रहेगी.

ये भी पढ़ें:- 5 ओवर, 5 मेडन, 5 विकेट… पाकिस्तान की फिर हुई ‘बेइज्जती’! इस गेंदबाज ने लिया सबसे खतरनाक फाइफर

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2026 09:29 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola