IND vs SL Test Series: बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, ये 3 स्टार खिलाड़ी श्रीलंका दौरे से हुए बाहर, जानिए कारण

Team India: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन अगस्त में होगा. टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. सिलेक्टर्स ने तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है.

team india
1 / 6
Pic Credit- ANI

Team India: BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों का आयोजन किया जाएगा. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर काफी चर्चा थी. बताया जा रहा था कि कुछ बड़े खिलाड़ी अब वापसी कर सकते हैं और कुछ ऐसा ही हुआ है. पिछले टेस्ट के मुकाबले भारत के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. आइए तीन खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी2 / 6

नीतीश कुमार रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे. IND vs AFG वनडे सीरीज में नीतीश चोटिल हो गए थे और अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं. इसी वजह से उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए नहीं चुना गया. (Image: ANI)

विज्ञापन

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे3 / 6

हर्ष दुबे पिछली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए उन्हें स्क्वाड में जगह मिली थी. लग रहा था कि हर्ष टेस्ट स्क्वाड में भी बने रहेंगे लेकिन उनकी जगह सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है. (Image: Harsh Dubey Instagram)

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर4 / 6

वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन अभी चोटिल होने के कारण बाहर हैं. BCCI ने बता दिया है कि सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हैं और दूसरे टेस्ट में उनका खेलना भी फिटनेस पर निर्भर है. (Image: ANI)

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड5 / 6

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन. (Image: ANI)

भारत vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल6 / 6

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होगा. गॉल में यह मैच खेला जाएगा. 23 अगस्त 2026 को कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन