हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं 21 साल के विस्फोटक बल्लेबाज कुमार कुशाग्र? जिन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक ठोक लूटी महफिल

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में ईस्ट जोन की तरफ से कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने अपनी 101 रनों की पारी से खूब प्रभावित किया. उन्हें ईशान किशन का बढ़िया साथ मिला. आइए आपको कुशाग्र के करियर के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
कुमार कुशाग्र ने लगाया शानदार शतक (Image: Instagram/kushagra_191)

Kumar Kushagra: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने अपना पलड़ा भारी कर लिया है. साउथ जोन पूरी तरह से दबाव में आ गया है. दो दिन का पूरा खेल ईस्ट जोन के नाम रहा. पहले दिन कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने दूसरे दिन डबल शतक जड़ा. उनका साथ युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने दिया. कुशाग्र पहले दिन 63 रन पर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन उन्होंने शानदार शतक लगाया. कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के जड़े. चलिए आपको बताते हैं कि युवा कुशाग्र कौन हैं.

कौन हैं कुमार कुशाग्र?

ईस्ट जोन से खेल रहे कुमार कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकारो शहर में हुआ था. इस समय उनकी उम्र 21 साल है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अभी तक अपना दम दिखाया है. वो झारखंड की तरफ से खेलते हैं. वो दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. कुशाग्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए थे. इसके कुछ समय बाद IPL 2024 में कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा. हालांकि वो ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए. तीन मुकाबलों में वो तीन ही रन बना पाए. 2025 की IPL निलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 65 लाख में खरीदा.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने लगाया शतक, मजबूत स्थिति में पहुंचा ईस्ट जोन

विज्ञापन

कुमार कुशाग्र का प्रदर्शन

कुमार कुशाग्र ने फर्स्ट क्लास के 36 मैचों की 56 पारियों में 2291 रन अभी तक बनाए हैं. वहीं 39 लिस्ट-A की 34 पारियों में उनके नाम 1370 रन हैं. इसके अलावा 33 टी20 मैचों की 31 पारियों में उन्होंने 694 रन ठोके हैं. फर्स्ट क्लास में कुशाग्र ने छह शतक और छह अर्धशतक लगा चुके हैं. साउथ जोन के खिलाफ उनका 6वां शतक था. वहीं लिस्ट-A में उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं. टी20 में वो अभी तक पांच अर्धशतक लगा चुके हैं.

ईशान किशन और कुमार कुशाग्र की शानदार साझेदारी

ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. ईशान किशन और कुमार कुशाग्र की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन की हालत खराब कर दी है. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी हुई. ईशान का 125 और कुशाग्र का 101 रनों का योगदान रहा. कुशाग्र ने इस बार अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है. उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए. उनकी इस पारी को हमेशा याद रखा जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: ईशान किशन ने फाइनल में दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास, साउथ जोन की हालत खराब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola