Duleep Trophy Final: ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने लगाया शतक, मजबूत स्थिति में पहुंचा ईस्ट जोन

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक लगाकर सभी का दिल जीत लिया है. ईशान किशन की सेंचुरी के बाद अब उन्होंने भी अपने बल्ले से कोहराम मचाया दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस अंदाज में सेंचुरी ठोकी.

Kumar Kushagra

कुमार कुशाग्र ने लगाया शतक (Image: Instagram/officialbccidomestic)

Kumar Kushagra: चेन्नई में दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया. अब दूसरे दिन कुमार कुशाग्र ने भी सेंचुरी मार दी है. किशन और कुशाग्र की बड़ी पारियों की बदौलत ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. तिलक वर्मा की साउथ जोन की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई हैं. 21 साल के युवा बल्लेबाज कुशाग्र ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने किशन के साथ तगड़ी साझेदारी की.

विज्ञापन

कुमार कुशाग्र की शानदार पारी

कुमार कुशाग्र ने पहले दिन भी अच्छी बल्लेबाजी की थी. वो 63 रन पर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने 128 गेंदों में शतक पूरा किया. 80 की स्ट्राइक रेट से कुशाग्र ने शतक लगाकर सभी का दिल जीत लिया. एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने टी20 अंदाज में बल्लेबाजी की. कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. तिरुपुराना विजय ने उनका विकेट लिया. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 8 चौके और 5 छक्के लगाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुशाग्र का ये 6वां शतक है. कुशाग्र और ईशान किशन के बीच 5वें विकेट के लिए 230 रनों की पार्टनरशिप हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फिर से होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानिए क्या हैं समीकरण

पहले दिन ईशान किशन जबरदस्त बल्लेबाजी

दलीप ट्रॉफी के फाइनल के पहले ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता. उन्होंने आक्रामक पारी खेली. पहले दिन के खेल में 135 गेंदों का सामना करते हुए किशन ने नाबाद 111 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 सिक्स लगाए. ईस्ट जोन की टीम ने पहले दिन 4 विकेट पर 385 रन बना लिए थे. किशन ने कप्तानी पारी खेलकर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया. अब वो भारत की टेस्ट टीम के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं.

विज्ञापन

मजूबत स्कोर की तरफ ईस्ट जोन

ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. अभिमन्यु ईश्वरन ने भी 86 गेंदों पर 72 रन ठोके. इन दोनों के अलावा शिखर मोहन ने भी 120 गेंदों में 85 रन बनाए. दूसरे दिन भी कुमार और ईशान ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से ईस्ट जोन को विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया है. किशन तो दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं. वो अपने करियर में इतिहास रच सकते हैं. ईशान और कुमार ने अपनी शानदार पारियों से ईस्ट जोन को 500 रनों का आंकड़ा पार करा दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ