Duleep Trophy Final: ईशान किशन ने फाइनल में दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास, साउथ जोन की हालत खराब

चेन्नई में चल रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक मार दिया है. उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. ईशान की कप्तानी पारी देखकर सभी खुश हो गए. अब उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी अपनी दावेदारी ठोक दी है.

Duleep Trophy Final

ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी (Image: Instagram/officialbccidomestic)

Duleep Trophy Final: चेन्नई में इस समय दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. दूसरे दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. साउथ जोन के गेंदबाज उनका विकेट लेने के लिए तरसते रह गए. किशन ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटा दिया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत की भारतीय टेस्ट टीम में अब जगह खतरे में पड़ गई है. किशन ने 26 चौके और 2 सिक्स की मदद से 270 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया.

विज्ञापन

पहले दिन लौटे थे नाबाद

पहले दिन ईशान किशन ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया. उनका ये फैसला सही साबित हुआ. वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की. दोनों ने काफी तेजीज से रन बनाए. वैभव 44 रन के स्कोर पर आउट हुए. ईश्वरन ने भी 86 गेंदों मे 72 रन बनाए. इन दोनों के अलावा शिखर मोहन ने भी 85 रनों का योगदान दिया. कप्तान ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने बढ़िया बल्लेबाजी की. किशन ने शानदार शतक लगाकर पहला दिन अपने नाम किया. दिन का खेल खत्म होने पर किशन 111 रन और कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद लौटे. किशन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 4000 रन भी जबरदस्त अंदाज में पूरे किए.

विज्ञापन

दूसरे दिन ईशान किशन का जलवा

दूसरे दिन किशन और कुशाग्र ने अपनी पारी आगे बढ़ाई. साउथ जोन के गेंदबाज दोनों को बिल्कुल भी परेशान नहीं कर पाए. कुशाग्र ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 132 गेंदों में 101 रनों की धांसू पारी खेली. तिरुपुराना विजय ने उनका विकेट चटकाया. उनका साथ ईशान ने अच्छे अंदाज में दिया. दोनों के बीच 230 रनों की साझेदारी हुई. किशन ने अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए दोहरा शतक लगाया. किशन के इस दोहरे शतक को हमेशा याद रखा जाएगा. वो ईस्ट जोन के लिए इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले अरुण लाल और सबा करीब दोहरा शतक लगा चुके हैं. किशन की इस पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने अपना स्कोर 550 के पार पहुंचा दिया है. साउथ जोन की टीम अब पूरी तरह से दबाव में आ गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फिर से होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानिए क्या हैं समीकरण

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ