Commonwealth Games 2026: भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अब शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल जीत लिया है. ये 23 वर्षीय खिलाड़ी 53 किलोग्राम के इवेंट में खेल रही थी. इस खिलाड़ी ने देश का नाम रोशन कर दिया है. जिसके बाद से ही फैंस अब इस स्टार खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं. ज्ञानेश्वरी यादव वेटलिफ्टिंग के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर भी हैं.
कौन हैं वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव?
53 किलोग्राम के इवेंट में वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कुल 199 KG वेट उठाया है. जिसमें (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) शामिल था. जिसके कारण ही वो रजत पदक जीत गईं. अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने 111 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल पक्का किया और फिर नया भारतीय राष्ट्रीय रिकार्ड बना दिया है. ज्ञानेश्वरी यादव का जन्म 2003 में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भोड़िया गांव में हुआ था. बचपन से ही उनकी रूचि खेलों में थी. आपको बता दें कि ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर भी हैं. ऐसे में वो अपने दोनों करियर को बहुत अच्छे से मैनेज कर रही हैं. हालांकि अब खेल की दुनिया में उनका दबदबा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है. इस मेडल की जीत के बाद सभी फैंस इन्हें सोशल मीडिया पर तलाश रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव ने दी खास सलाह
अब ओलंपिक 2028 है उनका अगला टारगेट
ज्ञानेश्वरी यादव का ये बड़े स्टेज पर पहला मेडल है. हालांकि अब उन्हें मेडल जीतने की आदत डालनी होगी. इसी साल एशियन गेम्स भी होने वाला है. जहां पर भी वो भारत के लिए मेडल जीतना चाहेंगी. ऐसे में अगर वो वहां पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो उन्हें ओलंपिक 2028 में भी खेलने का मौका मिल सकता है. जहां पर ज्ञानेश्वरी यादव ने अगर मेडल जीता, तो वो भारत की सुपरस्टार खिलाड़ियों में भी अपनी जगह बना सकती है. फिलहाल कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जीत के बाद भी अगले दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 खिलाड़ी? टीम से बाहर होना लगभग तय
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines