जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव ने दी खास सलाह

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने 3 मैचों में 11 रन ही बना पाए. वह लय में भी नहीं दिखे. अब सूर्यकुमार यादव ने उन्हें खास सलाह दी है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर क्लीन स्वीप कर लिया. इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और भविष्य के लिए भी टीम इंडिया में दावेदारी ठोकी. वैभव सूर्यवंशी ने 2 अर्धशतक भी लगाए. हालांकि अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म चिंता का विषय बन गई. वह एक मैच में भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. अब खराब प्रदर्शन पर सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक को खास सलाह दी है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने भावुक पोस्ट किया शेयर

जिम्बाब्वे दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा “जब आप उन लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते जो आपसे बहुत कुछ उम्मीद करते हैं, तो बहुत दुख होता है. लेकिन यह खेल हमेशा उन लोगों को पुरस्कृत करता है जो लगातार प्रयास करते रहते हैं. टीम की जीत से खुश हूं. और भी मजबूत होकर वापसी करूंगा.”

विज्ञापन

इस पोस्ट पर भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमेंट करते हुए लिखा “लड़के, तुमने लगातार दो साल तक मुस्कुराने के कई कारण दिए हैं. जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब तुमने भारत को गौरव दिलाया. बस समय की बात है. जैसे हो वैसे ही रहो.”

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन रहा खराब

जिम्बाब्वे दौरे से पहले अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे और पांचवें मैच में खराब बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 16 और 3 रन बनाए थे. इसके बाद ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे के खिलाफ वह शानदार वापसी कर लेंगे और कुछ बड़ी पारियां खेलेंगे. लेकिन वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी फ्लॉप हो गए. उन्होंने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 1, दूसरे मैच में 8 और तीसरे मैच में केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अभिषेक काफी भावुक हो गए थे और अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ