IND vs ZIM: जीत के बाद भी अगले दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 खिलाड़ी? टीम से बाहर होना लगभग तय

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम को 3-0 से जीत मिली है. भारतीय खिलाड़ियों ने इस सीरीज में अच्छा खेला है, हालांकि उसके बाद भी अगले दौरे से पहले 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

Team India
1 / 6
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुए 8 बड़े फेरबदल (Pic Credit- AI Generated)

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे खिलाफ शानदार कमबैक किया है. जिसकी वजह से अब युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है. इन खिलाड़ियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन तीनों ही मैच एकतरफा अंदाज में जीत लिया. हालांकि उसके बाद भी टीम इंडिया अगले दौरे पर जब टी-20 मुकाबला खेलने उतरेगी, तो 5 खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के लिए तो पहले ही टीम का ऐलान हो चुका है. वहां पर तो इस टीम के कई खिलाड़ी नहीं खेलने वाले हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे 2 / 6

ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को सिर्फ एक ही मैच में मौका मिला. जहां पर उन्होंने गेंदबाजी में बहुत ज्यादा निराश किया. वहीं उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था. ऐसे में पांड्या की वापसी के बाद शेडगे को मौका मिलना मुश्किल है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे 3 / 6

स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. अब वो अगली सीरीज में भी टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं, ये पक्का नहीं है. हर्ष दुबे को बाहर करके टीम उनकी जगह अक्षर पटेल को दोबारा खिला सकती है. (Pic Credit- Harsh Dubey Instagram) 

यश ठाकुर

यश ठाकुर 4 / 6

तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने इस सीरीज के दौरान 2 मैच खेले हैं. दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद यश ठाकुर टीम से बाहर हो जाएंगे.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

अशोक शर्मा

अशोक शर्मा 5 / 6

अपनी स्पीड से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अशोक शर्मा भी अगली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. हर्षित राणा के कमबैक के बाद अशोक शर्मा का टी-20 टीम में बन रहना मुश्किल हो जाएगा. वहीं फिलहाल टीम के पास कई तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं. (Pic Credit- Ashok Sharma Instagram) 

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह 6 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को इस दौरे पर टीम में जगह मिली थी. हालांकि उसके बाद उन्हें खेलने का मौका भी नहीं मिल पाया है. हालांकि उसके बाद भी संजू सैमसन की वापसी के बाद उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन