कौन हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव? छत्तीसगढ़ पुलिस का भी किया नाम रोशन

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने अब 5वां मेडल जीत लिया है. भारत की उभरती हुई वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. जिसके बाद से ही इस खिलाड़ी के बारे में जानने के लिए सभी फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं.

indian weightlifter 𝗚𝘆𝗮𝗻𝗲𝘀𝗵𝘄𝗮𝗿𝗶 𝗬𝗮𝗱𝗮𝘃

Pic Credit- X

Commonwealth Games 2026: भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है.  वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अब शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल जीत लिया है. ये 23 वर्षीय खिलाड़ी 53 किलोग्राम के इवेंट में खेल रही थी. इस खिलाड़ी ने देश का नाम रोशन कर दिया है. जिसके बाद से ही फैंस अब इस स्टार खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं. ज्ञानेश्वरी यादव वेटलिफ्टिंग के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर भी हैं. 

विज्ञापन

कौन हैं वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव? 

53 किलोग्राम के इवेंट में वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कुल 199 KG वेट उठाया है. जिसमें (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) शामिल था. जिसके कारण ही वो रजत पदक जीत गईं. अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने 111 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल पक्का किया और फिर नया भारतीय राष्ट्रीय रिकार्ड बना दिया है. ज्ञानेश्वरी यादव का जन्म 2003 में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भोड़िया गांव में हुआ था. बचपन से ही उनकी रूचि खेलों में थी. आपको बता दें कि ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर भी हैं. ऐसे में वो अपने दोनों करियर को बहुत अच्छे से मैनेज कर रही हैं. हालांकि अब खेल की दुनिया में उनका दबदबा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है. इस मेडल की जीत के बाद सभी फैंस इन्हें सोशल मीडिया पर तलाश रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव ने दी खास सलाह

अब ओलंपिक 2028 है उनका अगला टारगेट 

ज्ञानेश्वरी यादव का ये बड़े स्टेज पर पहला मेडल है. हालांकि अब उन्हें मेडल जीतने की आदत डालनी होगी. इसी साल एशियन गेम्स भी होने वाला है. जहां पर भी वो भारत के लिए मेडल जीतना चाहेंगी. ऐसे में अगर वो वहां पर भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो उन्हें ओलंपिक 2028 में भी खेलने का मौका मिल सकता है. जहां पर ज्ञानेश्वरी यादव ने अगर मेडल जीता, तो वो भारत की सुपरस्टार खिलाड़ियों में भी अपनी जगह बना सकती है. फिलहाल कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ