पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश की टीम भी नहीं आएगी भारत, बदलेगा T20 World Cup 2026 का शेड्यूल?

Bangladesh Matches Shift From India: KKR ने हाल ही में BCCI के निर्देश का पालन करते हुए मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से बाहर कर दिया. बांग्लादेश का ये खिलाड़ी IPL 2026 का हिस्सा नहीं होगा. अब BCB भारत में होने वाले अपने सभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करा सकता है. पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश टीम भी शायद भारत में नहीं खेलेगी.

Bangladesh Matches Shift From India

भारत में नहीं होंगे बांग्लादेश टीम के मैच?

Bangladesh Matches Shift From India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बवाल शुरू हो चुका है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब ICC को टूर्नामेंट के अपने मैचों को भारत में नहीं कराने की मांग करने वाला है. दरअसल, BCCI ने KKR को अपने स्क्वाड से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए थे. बांग्लादेश और भारत के बीच राजनीतिक रिश्ते खराब हो रहे हैं और इसी बीच BCCI का ये फैसला विवादों में आ चुका है. लग रहा है कि पाकिस्तान की तरह अब बांग्लादेशी टीम भी भारत में आकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलेगी.

विज्ञापन

ICC से BCB का बड़ा सवाल

मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई. इसके बाद मीडिया कमेटी के चेयरमैन ने ESPNcricinfo से बात करते हुए कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप के हमारे तीन मैच कोलकाता में हैं. इसी वजह से जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में हम ICC को मैसेज लिखने वाले हैं.’ BCB का सवाल ICC से यहां कोलकाता में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर रहने वाला है.

विज्ञापन

भारत में मैच नहीं खेलेगी बांग्लादेश टीम!

बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने सोशल मीडिया पर आकर क्लियर कर दिया कि उन्हें भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल है. उन्होंने BCB को निर्देश दिए हैं कि वो ICC से अपने मैचों को भारत के बजाय श्रीलंका में कराने का अनुरोध करें. उन्होंने साफ किया कि अगर बांग्लादेशी प्लेयर को भारत में खेलने नहीं दिया जा सकता, तो फिर वो अपनी पूरी टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं भेजेंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी श्रीलंका में खेलेगी?

भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था. इसी वजह से दुबई में टीम इंडिया के मैच हुए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत में आने से मना कर दिया. इसी वजह से उनके मुकाबले श्रीलंका में होने वाले हैं. अगर ICC, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बात मान लेती है, तो फिर कोलकाता से उनके इन सभी मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया जा सकता है. अब शेड्यूल में बड़े बदलाव होने की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकालने पर भड़का बांग्लादेश, T20 World Cup पर मंडराया नया खतरा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ