Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इससे पहले भारत ने श्रीलंका इलेवन को प्रैक्टिस मैच में मात दे दी है. टीम में बदलाव भी देखने को मिले हैं. हाल ही में साई सुदर्शन इंजरी के कारण दौरे से बाहर हो गए थे. अब उनकी जगह सरफराज खान को मौका दिया गया है. उनकी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी. ये कहीं ना कहीं उनके लिए खुशी का पल है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि सरफराज ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट कब खेला था. आइए आपको बताते हैं.
सरफराज ने कितने मैच खेले हैं?
सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं. इस वजह से हमेशा उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर मांग की जाती रही है. उन्होंने टेस्ट करियर की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की थी. ऐसा लगा था कि वो टीम इंडिया के लिए लगातार खेलेंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. उन्हें लगातार मौके नहीं दिए गए. इस वजह से वो टीम से बाहर हो गए. सरफराज ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘सेलेक्टर्स सच बोलकर मामला खत्म करें’, रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर रहाणे का बड़ा बयान
कब खेला था आखिरी टेस्ट?
सरफराज ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ घेरलू सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था. सीरीज में भारत को 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. तीसरे टेस्ट में सरफराज को मौका दिया गया था. उन्हें दोनों पारियों में खेलने का मौका मिला था. पहली पारी में शन्यू और दूसरी पारी में वो सिर्फ एक ही रन बना पाए. सरफराज इसके बाद प्लेइंग इलेवन से ही बाहर हो गए.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
ये भी पढ़ें: ‘क्या वो 15 साल के हैं?’, वैभव सूर्यवंशी की उम्र के विवाद पर भड़के ब्रेट ली, दिया मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
11 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
32 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines