'क्या वो 15 साल के हैं?', वैभव सूर्यवंशी की उम्र के विवाद पर भड़के ब्रेट ली, दिया मुंहतोड़ जवाब

Brett Lee On Vaibhav Sooryavanshi Age Debate: वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं. आए दिन उनकी उम्र को लेकर भी सवाल उठते रहते हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने अब वैभव के आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

cricket

Photo: (ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया हुआ है. हर कोई 15 साल के यंग बल्लेबाज की तारीफ कर रहा है. छोटी सी उम्र में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. IPL 2026 में उन्होंने बल्ले से कोहराम मचाया. उन्होंने सामने आए सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. खैर सूर्यवंशी की उम्र पर भी सवाल उठते रहते हैं. इसे लेकर आए दिन बहस चलती रहती है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने अब सूर्यवंशी का समर्थन किया है. उन्होंने सूर्यवंशी के ऊपर निशाना साधने वाले लोगों को कड़ा जवाब दिया है.

विज्ञापन

ब्रेट ली ने दिया आलोचकों को जवाब

Beer Biceps यूट्यूब चैनल को हाल ही में ब्रेट ली ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे वैभव सूर्यवंशी के खेल को लेकर सवाल पूछा गया. ली ने कहा, “सूर्यवंशी कमाल के हैं. भारत के बाहर हर कोई ये सवाल पूछता है कि क्या वो 15 साल के हैं. दुनिया में इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या वो 15 साल के हैं. मुझे इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो कितने साल के हैं. वो 15 साल के हैं, तो बहुत बढ़िया है. अगर वो 17 या 18 साल के हैं, तो भी क्या फर्क पड़ता है. वो क्रिकेट खेल सकते हैं. वो भारत के लिए बेहतरीन खोज रह हैं. आगे जाकर वो और भी बेहतरीन चीजें करेंगे.”

विज्ञापन

सूर्यवंशी की ताकत के हुए कायल

ब्रेट ली ने सूर्यवंशी द्वारा IPL 2026 में किए गए प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा, “सूर्यवंशी ने कम समय में IPL में धूम मचा दी है. हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 97 रन बनाए थे, उसमें वो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो का सामना कर रहे थे. उन्होंने बहुत तेज गेंदबाजी की और सूर्यवंशी ने हुक शॉट लगाए. उनके पास बहुत ताकत है. बात फॉर्म या बैटिंग की नही है. बात उनके दिमाग की है. वो अभी बच्चा है. उनके ऊपर दबाव नहीं डालना चाहिए.”

विज्ञापन

सूर्यवंशी का हुआ टीम इंडिया में डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट इतिहास में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें कुछ समय पहले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला था. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यवंशी ने बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले और तीसरे टी20 में तूफानी अर्धशतक जड़ा था. सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दिखाया कि वो टीम इंडिया के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ