Team India Asia Cup Trophies: टीम इंडिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार टाइटल जीता. हालांकि, टीम इंडिया को अब तक अपनी ट्रॉफी नहीं मिली है. दरअसल, भारतीय टीम ने ACC चीफ और पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. पिछले साल भी भारतीय मेंस टीम को एशिया कप जीतने पर ट्रॉफी नहीं मिली थी. सभी के मन में सवाल है कि ये ट्रॉफियां कब वापस मिलेंगी. अब BCCI सचिव ने इस विषय में बात की.
भारत को कब मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफियां?
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बात करते हुए बताया कि जल्द ही भारतीय टीम को मेंस और वुमेंस एशिया कप की ट्रॉफियां मिल जाएंगी. उनके बयान से संकेत मिल गए हैं कि उन्होंने ट्रॉफी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सैकिया ने कहा, ‘उम्मीद है कि हमें जल्द ही सिर्फ वुमेंस एशिया कप की ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि मेंस एशिया कप की ट्रॉफी भी मिल जाएगी, जो पिछले एक साल से हमारे पास नहीं है. हम दोनों ही ट्रॉफियां जल्द लाने वाले हैं.’
ये भी पढ़ें:- ‘मोहसिन नकवी ने आपत्ति नहीं जताई’, ट्रॉफी विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, किया शॉकिंग खुलासा
BCCI का सुझाव ठुकराया गया
देवजीत सैकिया ने बताया कि BCCI ने सुझाव दिया था कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जरुनी को विजेता टीम को ट्रॉफी देना चाहिए. सैकिया ने कहा, ‘हमारा रुख बिल्कुल साफ था. हम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने वाले थे, जो हमारे देश के हित में काम नहीं कर रहा है. हमारा सुझाव था कि ACC के डिप्टी चेयरमैन और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी खालिद अल जरुनी को ट्रॉफी देनी चाहिए. हालांकि, हमारे सुझाव को नहीं माना गया. इसी वजह से हमारे पास ट्रॉफी को बॉयकॉट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.’
मोहसिन नकवी की हुई जमकर बेइज्जती
मोहसिन नकवी मेंस एशिया कप में टीम इंडिया की जीत के बाद ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे, जिस वजह से उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ कहा जाने लगा था. वुमेंस एशिया कप 2026 में भी BCCI के पहले ही बताने के बावजूद मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने की जिद पर अड़े रहे. भारतीय महिला टीम ट्रॉफी लेने नहीं गई, जिस वजह से नकवी को लगभग 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. शर्मसार होने के बाद वह मजबूरन स्टेडियम छोड़कर चले गए. एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नकवी को भारतीय फैंस ‘ट्रॉफी चोर’ कहकर चिढ़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी के लिए लगे ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे, टीम इंडिया की एशिया कप में जीत के बाद VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: PTI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines