Rohit Sharma Next Match: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. इंग्लैंड ने 2-1 से टीम इंडिया को चित कर दिया. इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहें सामने आई थीं. हालांकि, यह पूरी तरह से गलत साबित हुई और लॉर्ड्स में हुए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने जोरदार शतक जड़ा. रोहित शर्मा फिलहाल सिर्फ वनडे प्रारूप खेलते हैं और सभी के मन में सवाल है कि अब हिटमैन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कब मैदान पर उतरेंगे.
रोहित शर्मा अब भारत के लिए कब खेलेंगे?
इंग्लैंड सीरीज के समापन के बाद रोहित शर्मा अब दो महीने तक टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. भारत की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होगी. वेस्टइंडीज टीम भारत का दौरा करने वाली है, जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और पांच T20I मैचों का आयोजन किया जाने वाला है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच त्रिवेंद्रम में 27 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच के जरिए रोहित शर्मा का भारतीय टीम की जर्सी में कमबैक होगा. इसके बाद 30 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में मैच होगा. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. रोहित ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि फिलहाल उनका रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! गंभीर-अगरकर उठा सकते हैं बड़ा कदम
BCCI ने रोहित के वनडे फ्यूचर पर क्या कहा?
रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में आखिरी वनडे मैच की अफवाह ने फैंस को निराश कर दिया था. सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आकर साफ कर दिया कि रोहित का लॉर्ड्स में आखिरी मैच नहीं होगा. वो इसके बाद भी टीम इंडिया के लिए तब तक खेलते रहेंगे, जब तक वो प्लानिंग का हिस्सा हैं. रोहित ने लॉर्ड्स में 138 रनों की शानदार पारी खेलकर बता दिया कि अभी उनमें दम है और उनका रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है.
ये भी पढ़ें:- ‘शोर मचाने दो…’, रिटायरमेंट की अफवाहों पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी! आलोचकों को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
23 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
27 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
33 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines