इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! गंभीर-अगरकर उठा सकते हैं बड़ा कदम

Team India: टीम इंडिया को वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली. अब हेड कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो अब भारतीय वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं.

team india gautam gambhir ajit agarkar
1 / 6

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार समेत कुछ भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और उन्होंने अगली सीरीज के लिए अपनी जगह पक्की की. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने सीरीज में थोड़ा निराश किया और अब उन्हें बाहर किया जा सकता है. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव2 / 6

प्रिंस यादव को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था. उन्होंने एक मैच खेला और काफी महंगे साबित हुए. हर्षित राणा संभवतः अगली सीरीज तक फिट हो जाएंगे. ऐसे में प्रिंस बाहर हो सकते हैं और हर्षित की टीम में वापसी हो सकती है. (Image: Prince Yadav Instagram)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन3 / 6

ईशान किशन को केएल राहुल के बैकअप के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन इस सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. किशन ने दो मैचों में मात्र 15 रन बनाए. अब उन्हें बाहर करके ध्रुव जुरेल या ऋषभ पंत को वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है. (Image: Twitter/X)

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर4 / 6

वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द रही है. वो लगातार चोटिल होते हैं और इससे टीम कॉम्बिनेशन पर बहुत फर्क पड़ता है. इसी वजह से अब सुंदर को बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह मैनेजमेंट रवींद्र जडेजा को वापस स्क्वाड में शामिल कर सकती है. उन्हें फिटनेस संबंधी समस्याएं कम होती हैं. (Image: Washington Sundar Instagram)

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे5 / 6

शिवम दुबे को नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था लेकिन बल्ले से वह इस सीरीज में अपना खाता भी नहीं खोल पाए. गेंदबाजी से भी दुबे कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए. ऐसे में हार्दिक पांड्या या नीतीश कुमार रेड्डी के फिट होने पर उन्हें बाहर किया जा सकता है. (Image: Instagram/dubeshivam)

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे6 / 6

हर्ष दुबे को वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. दुबे अभी वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. इसी वजह से सिलेक्टर्स का फोकस उन पर नहीं होगा. अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तभी हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है. अगली सीरीज से हर्ष बिना खेले बाहर हो सकते हैं. (Image: Instagram/harsh_dubey23)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन