'शोर मचाने दो...', रिटायरमेंट की अफवाहों पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी! आलोचकों को दिया करारा जवाब

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों ने फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया. रोहित ने लॉर्ड्स में शतक जड़ने के बाद रिटायरमेंट की अफवाहों पर इशारों-इशारों में बात कर आलोचकों को करारा जवाब दिया.

rohit sharma team india
1 / 6
रोहित शर्मा

Rohit Sharma: कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे में अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. बाद में BCCI ने साफ किया कि रोहित अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं और खेलना जारी रखेंगे. इस खबर के बाद कई सारे आलोचक रोहित के रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में धुआंधार शतक जड़ दिया. अब रोहित ने रिटायरमेंट की अफवाहों और अपने फ्यूचर को लेकर चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन

रोहित शर्मा नहीं हो रहे रिटायर

रोहित शर्मा नहीं हो रहे रिटायर2 / 6

BCCI.TV को दिए इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि अभी वो खेलेंगे और उन्हें लेकर अफवाहें आती रहेंगी. उन्होंने कहा, 'मेरे डेब्यू के बाद से ही शोर मचता आया है. जब तक मैं खेलूंगा, तब तक ऐसा होता रहेगा. मुझे इससे उतना फर्क नहीं पड़ता.' (Image: AI Generated)

विज्ञापन

'मेरा काम बल्लेबाजी करना है'

'मेरा काम बल्लेबाजी करना है'3 / 6

रोहित शर्मा ने साफ किया कि उनका फोकस सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर है. उन्होंने कहा, 'मेरा काम बल्लेबाजी करते हुए अपने देश और टीम का नेतृत्व करना है. मुझे अपने डेब्यू के बाद से यही बात बताई गई है और मैं यही करूंगा.' (Image: AI Generated)

रिटायरमेंट की अफवाहों पर रोहित क्या बोले?

रिटायरमेंट की अफवाहों पर रोहित क्या बोले?4 / 6

रोहित शर्मा ने इंटरव्यू में रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी इशारों-इशारों में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'शोर मचने दो. अगर शोर नहीं मचेगा, तो मजा कैसा. मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम बाहर. मैं इस चीज को सिर्फ इस तरह से देखता हूं.' (Image: BCCI.tv)

विज्ञापन

टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं रोहित

टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं रोहित5 / 6

रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि उनका फोकस टीम की सफलता में योगदान देने पर होता है. उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात से फर्क पड़ता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं. मैं टीम की सफलता में योगदान देना चाहता हूं और मेरा फोकस अभी इसी चीज पर है.' (Image: BCCI.tv)

लॉर्ड्स में जड़ा शानदार शतक

लॉर्ड्स में जड़ा शानदार शतक6 / 6

लॉर्ड्स में आखिरी मैच की अफवाहों का रोहित शर्मा पर जरूर काफी दबाव होगा. हालांकि, शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 17 चौके और 5 छक्के जड़े. टीम इंडिया को भले ही हार मिली लेकिन रोहित के शतक ने फैंस को राहत दी. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन