IND vs AFG: सितंबर 13 से टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. जिसका ऐलान अब बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद ये टीम इंडिया का इस फॉर्मेट में अगला मुकाबला होने वाला है. ऐसे में फैंस को एक बार फिर से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ब्लू जर्सी में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब जानना चाहते हैं कि इस सीरीज को वो कब और कहां देख सकते हैं.
कब और कहां देखें IND vs AFG टी-20 सीरीज?
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज के तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला टी-20 मैच 13 सितंबर तो वहीं दूसरा मैच 15 को खेला जाएगा. इसके अलावा सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाने वाला है. इस सीरीज को भारतीय फैंस फैनकोड पर देख सकते हैं. जिसका आधिकारिक ऐलान अब हो गया है. ऐसे में सभी को अब फैनकोड के ऐप पर जाकर ही मैच देखने को मिलेंगे. हालांकि फ्री में मैच देखने वाले फैंस को एक फायदा हो सकता है. डीडी स्पोर्ट्स पर इस सीरीज को फैंस फ्री में भी देख सकते हैं. फैनकोड पर इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे सीरीज भी देखने को मिली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: संन्यास के बाद अब कमेंट्री में डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे, हो गया बड़ा ऐलान
बड़े-बड़े सितारे इस सीरीज में आएंगे नजर
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस टी-20 सीरीज पर सभी की नजरें रहने वाली है. दरअसल एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले ही ये सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में अहम टूर्नामेंट से पहले दोनों ही टीमों को अभ्यास करने का मौका मिल जाएगा. श्रेयस अय्यर, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ ही साथ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अफगानिस्तान की टीम टी-20 फॉर्मेट में बहुत ही मजबूत नजर आती है. जिसके कारण ही टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. जिसके लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: देश के रेसलर बने दुश्मन! WWE में राजनीति का शिकार हुए महाबली शेरा, इंडस शेर के ऊपर लगाया गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
11 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
15 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
59 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines