---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: संन्यास के बाद अब कमेंट्री में डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे, हो गया बड़ा ऐलान

Ajinkya Rahane: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब नई भूमिका में नजर आएंगे. रहाणे भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार कमेंट्री करते दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

IND vs SL, Ajinkya Rahane: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे अब टेस्ट क्रिकेट में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. क्रिकट के मैदान पर करीब 18 साल तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद रहाणे अब कमेंट्री की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं. रहाणे टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पहली बार टेस्ट कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे.

श्रीलंका दौरे पर कमेंट्री में डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज के लिए भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है. भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर किया जाएगा. इस सीरीज के दौरान रहाणे कमेंट्री बॉक्स में डेब्यू करेंगे. टेस्ट क्रिकेट में अपने लंबे अनुभव के साथ वह मुकाबलों के दौरान रणनीति, खिलाड़ियों के फैसले और खेल के अहम पहलुओं को फैंस के सामने आसान तरीके से पेश करेंगे.

---विज्ञापन---

टेस्ट क्रिकेट को अलग नजरिए से देखने का मौका – रहाणे

कमेंट्री की दुनिया में कदम रखने को लेकर रहाणे ने कहा कि वह भारत के श्रीलंका दौरे पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव के साथ टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, “मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं. टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित प्रारूप है. इतने वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब उसी खेल को एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

रहाणे ने आगे कहा कि, “मैं अपने अनुभव को साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को टेस्ट मैच के दौरान होने वाले अहम फैसलों, रणनीतियों और महत्वपूर्ण पलों के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs SL: सरफराज OUT, जुरेल IN… पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

हाल ही में क्रिकेट को कहा है अलविदा

अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. 37 वर्षीय रहाणे ने अपने शानदार क्रिकेट करियर में भारत के लिए खेले 85 टेस्ट मैचों में 38.46 की औसत से कुल 5077 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं. रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी संभाली थी. उनकी कप्तानी में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में मात देकर इतिहास रचा था. एडिलेड टेस्ट में महज 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली और भारत ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.

ये भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6,6,6,6… आंद्रे रसेल ने बल्ले से मचाई तबाही, CPL में ये ऐतिहासिक कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

First published on: Aug 12, 2026 01:34 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola